- BHIVE Unveils Its First-Ever Brand Film with Milind Soman, Turning Its Campus Workplace Vision into a Movement
- नेशनल अवॉर्ड विनर अंजलि पाटिल की ‘सेल्वी’ ने बुसान प्रीमियर से पहले जारी किया नया पोस्टर
- पूजा बत्रा, अदिति गोवित्रिकर और दीपक तिजोरी ने योगासन चैंपियनशिप में जमाया रंग, फिटनेस को लेकर दिया खास संदेश
- A Soulful Farewell to Bappa: Nirvaan Birla Presents His Rendition of ‘Jai Ganesha Deva’
- Krishna das joins amjad ali khan’s chants for unity for a powerful rendition of om mani padme hum
अभिनेत्री करिश्मा कपूर ऑल्ट बालाजी की श्रृंखला ‘मेंटलहूड’ के साथ करेंगी अपना डिजिटल डेब्यू!
ऑल्ट बालाजी ने हाल ही में अपनी नई वेब-श्रृंखला मेंटलहूड की घोषणा की है जो मातृत्व के एक रोमांचक सफ़र पर आधारित है। करिश्मा कोहली द्वारा निर्देशित, मेंटलहूड में अभिनेत्री करिश्मा कपूर एक मेन्टल माँ मीरा शर्मा की भूमिका के साथ अपना डिजिटल डेब्यू करने के लिए तैयार है।
बच्चों का पालन-पोषण करना एक कला है। कुछ इसे अत्यधिक सटीक विज्ञान की नज़र से देखते हैं, लेकिन उनमें से ज्यादातर शेरनी की तरह होती हैं जो अपने शावकों की रक्षा करना बखूबी जानती हैं।
ऑल्ट बालाजी की इस आगामी वेब-सीरीज़ में विभिन्न प्रकार की माताओं का सफ़र दिखाया जाएगा, जो अपने बच्चों की परवरिश करने के लिए अनुचित अपेक्षाओं के माध्यम से अपने तरीके से पैंतरेबाज़ी करती हैं। मल्टी-टास्किंग एक आदत बन जाती है और लगातार चिंता और गिल्ट फीलिंग उनके स्वभाव का हिस्सा बन जाता है।
इस नई अवधारणा को पेश करने के लिए प्रतिभाशाली करिश्मा कपूर भी होनहार अभिनेताओं की टोली में शामिल हो गयी है। करिश्मा असल जिंदगी में भी दो बच्चों की माँ है। करिश्मा इस शो में मीरा का किरदार निभाएंगी, जो एक छोटे शहर की माँ है और मुंबई की होनहार माताओं के बीच से खुद को पार लगाने की कोशिश कर रही है।
वह जानती है कि पेरेंटिंग का अर्थ सही संतुलन बनाये रखना है और उस संतुलन का पता लगाना ही सबसे मुश्किल काम है। करिश्मा ने अपने किरदार पर अधिक रोशनी डालते हुए साझा किया,”मैं अपने परिवार और बच्चों के साथ रहना चाहती थी। लेकिन जब मैंने यह स्क्रिप्ट सुनी तो यह बहुत दिलचस्प थी। यह स्क्रिप्ट आज की मां के बारे में थी और यह कहानी बेहद स्ट्रांग थी।
सभी उम्र की महिलाएं और खासकर माताएं, मेरे किरदार से जुड़ा महसूस करेंगी। यह ऐसा कुछ है जिससे मैं अभी गुजर रही हूं। युवा माता-पिता और उम्रदराज माता-पिता “मेंटलहूड” से जुड़ा महसूस करेंगे। मेरा किरदार आज की माँ पर आधारित है और एक इंसान के रूप में, वह सही काम करने में विश्वास रखती है और रियल है। मैं अपने सभी प्यारे सह-कलाकारों के साथ शूटिंग का पूरा आनंद ले रही हूं।”


