- Makers of The India Story Drop a Hard-Hitting Promo Exposing Food Adulteration in India
- भारत में 'खान-पान मिलावट की सच्चाई को उजागर करती फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' का दमदार प्रोमो हुआ रिलीज
- मध्य प्रदेश में पर्यटन के वैश्विक परिप्रेक्ष्य कार्यक्रम में मंत्री जी से मुलाकात, क्षेत्रीय सिनेमा के विकास हेतु सौंपा ज्ञापन
- काबुनी ने अपनी ग्लोबल क्रिकेट ट्रेनिंग की सोच को बढ़ावा देने के लिए श्रेयस अय्यर को सुपर कोच बनाया
- Buchi Babu Sana will make changes to 'Peddi' out of respect for the audience's feedback.
अभिनेत्री काव्य थापर ने अपने गाने “बारिश के दिन” पर 10 मिलियन व्यूज होने पर कही यह बड़ी बात, पढ़िए अभी
अभी सबसे लोकप्रिय संगीत लव ट्रैक हैं। और मुंबई का यह सुहाना मौसम इन सभी प्रेम गीतों में और और प्यार बरसा रहा है। खैर, मौसम को देखते हुए, हम कह सकते हैं कि लव इस इन द एयर , और हमारी युवा अभिनेत्री काव्या थापर के लिए, जिसका सबसे हालिया गीत, “बारिश के दिन”, अभिनेता पारस अरोड़ा के साथ, हाल ही में 10 मिलियन व्यूज पार कर गया है। और वोह भी बिलकुल एक सप्ताह के अंदर अंदर।
बारिश के दिन एक ऐसा गाना है, जिसे हम गुनगुनाना बंद नहीं कर सकते। यह गीत दो लवबर्ड्स की एक प्यारी प्रेम कहानी को दर्शाता है जो एक दूसरे के प्यार में पागल हैं और दुर्भाग्य से, एक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं। लेकिन मानसून का शुक्रिया कि काव्या अपनी फ्लाइट मिस करती है और अपने प्यार के साथ वापस आ जाती है।
अभिनेत्री काव्या थापर ने अपने गीत के 10 मिलियन तक पहुंचने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा, “दर्शकों द्वारा हमारे गीत पर बरस रहे प्यार के लिए मैं वास्तव में खुश और रोमांचित हूं। हमारे दर्शकों के लिए इसे स्क्रीन पर परफेक्ट बनाने के लिए, इसमें हम सभी कलाकारों की कड़ी मेहनत और समर्पण हे। और हमारे प्रशंसकों का अपार प्यार हमें और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित करता है।”
इसमें और जोड़ते हुए, काव्या कहती हैं, “10 मिलियन एक बहुत बड़ी अचीवमेंट हे जिसे हमने हासिल किया है। मैं स्टेबिन बेन को धन्यवाद देना चाहती हूं, जिन्होंने इस मधुर गीत को इतनी सुरीली आवाज दी। पारस काम करने के लिए एक बेहतरीन सह-कलाकार हैं, और इस ही वजहसे शूटिंग के दौरान मजा आया। खैर, 10 मिलियन! वाह! मुझे 10 मिलियन बार प्यार करने के लिए धन्यवाद। “
खैर, हम वास्तव में कह सकते हैं कि पारस और काव्या की इस फ्रेश ऑन-स्क्रीन जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
काम के मोर्चे पर, काव्या थापर के कई और रोमांचक प्रोजेक्ट हैं, जिनकी आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी।


