- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अभिनेत्री प्रणति राय प्रकाश जल्द से जल्द जाना चाहती है अपने घर
इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री प्रणति राय प्रकाश की गिनती बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियो में होती है। हाल ही में उन्हें इम्तियाज़ अली की फ़िल्म ‘लव आज कल 2’ से उनकी एक्टिंग के लिए सराहना मिलीं थी।
बॉलीवुड में फिल्म ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ से डेब्यू करने वाली प्रणति अभी “मनफोडगंज की बिन्नी” में प्रमुख भूमिका में नज़र आ रही हैं। जो पारंपरिक मूल्यों के साथ संपर्क में रहने के दौरान अपने सपनों को साकार करने के लिए एक महिला की कहानी बताती है। जिसे प्रसंशकों का काफी प्यार मिल रहा है।
COVID-19 महामारी के कारण अचानक लगे लॉक डाउन में प्रणति ने अपने परिवार को खूब याद किया। अब लॉक डाउन धीरे धीरे खत्म होने की ओर है। घरेलू उड़ान सेवाओं को लगभग दो महीने के लॉकडाउन के बाद 25 मई को फिर से शुरू किया गया है। और अभिनेत्री जल्द से जल्द दिल्ली स्थित अपने घर वापस जाना है। लेकिन उन्हें COVID-19 महामारी के बीच रद्द हो रही उड़ानों का सामना करन पड़ रहा है।
जब इस बारे प्रणति राय ने बताया “मुझे 8 जून को एयर एशिया की उड़ान पर जाना था लेकिन मेरी उड़ान रद्द हो गई, और फिर मैंने आज के लिए गो एयर में एक और उड़ान बुक की… यह भी रद्द हो गई ,जिसका पता मुझे इसके चला। मैं अपने भाई से मिलने के लिए दिल्ली जाना चाहती हूं और मेरे पिता भी हमारे साथ वहां आ जाएंगे और मैंने शूटिंग शुरू होने तक कुछ समय के लिए घर पर रहने की योजना बनाई है।”
देश की अर्थव्यवस्था को लेकर सरकार द्वारा दिए गए लॉकडाउन रिलैक्सेशन को लापरवाही से न लेने की अपने प्रसंशको से गुजारिश करते हुए प्रणति ने कहा “अब जब लॉकडाउन में ढील दी गई है, तो सबसे पहले हमें यह याद रखना चाहिए कि लॉकडाउन इसलिए समाप्त हो गया है ताकि महत्वपूर्ण काम शुरू हो सके, इसका मतलब यह नहीं है कि हमें इसे लापरवाही से लेना चाहिए, क्योंकि वायरस अभी भी यहाँ है और हमें अभी भी सावधानियाँ पहले की तरह ही लेना चाहिए। “
प्रणति राय प्रकाश बहुत जल्द ऑल्ट बालाजी के नए वेब शो कार्टेल में ऋत्विक धनजानी के साथ नज़र आएँगी।


