- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
नवरात्रि के पावन अवसर पर अभिनेत्री सीरत कपूर ने हैदराबाद के प्रसिद्ध श्री पेद्दम्मा थल्ली मंदिर में माँ के दर्शन किए, कहती है, “दर्शन करके बहुत पावन महसूस हुआ माँ की गोद में सुकून पाया ऐसा लगा माँ के दिव्य प्रेम ने मुझे घेर लिया…
पेद्दम्मा थल्ली मंदिर भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। ‘पेद्दम्मा’ शब्द दो शब्दों पेड्डा और अम्मा से मिलकर बना है, जिसका अर्थ है “माताओं की माता” या “सर्वोच्च माता।” उन्हें गाँव की 11 प्रमुख देवियों में से एक माना जाता है और सर्वोच्च देवी के रूप में पूजा जाता है।सीरत कपूर पारंपरिक परिधान में बेहद सरल और सुंदर नज़र आ रही थीं। पूजा-अर्चना के बाद अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा –
“यह सचमुच उन सबसे आध्यात्मिक स्थानों में से एक है, जहाँ मैं लंबे समय बाद गई हूँ। मंदिर की अद्भुत ऊर्जा और वातावरण को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। माँ पेद्दम्मा थल्ली का आशीर्वाद पाकर मैं खुद को बेहद सौभाग्यशाली मानती हूँ।
सीरत ने अपने सोशल मीडिया पर भी मंदिर दर्शन की झलकियाँ साझा कीं और कैप्शन में लिखा –
“माँ की गोद में सुकून पाया , #PeddammaThalliTemple जाना मेरे दिल की पुकार थी। यहाँ उनकी दिव्य प्रेम ने मुझे सुरक्षा, शांति और आशीर्वाद से भर दिया। इस ऊर्जा को मैं आप और आपके परिवार के साथ बाँट रही हूँ । नवरात्रि पर पेद्दम्मा थल्ली मंदिर में आशीर्वाद लेना एक आत्मिक अनुभव रहा। माँ का प्रेम और शक्ति हमें हमेशा मार्गदर्शन दे।”
सीरत का मानना है कि नवरात्रि आत्मिक शक्ति और कृपा से जुड़ने का सबसे दिव्य समय है। उनका कहना है कि यह मंदिर यात्रा माँ की ओर से मिला एक आह्वान था।सीरत कपूर की यह आध्यात्मिक भक्ति उनकी आने वाली पैन-इंडियन फिल्म JMD की रिलीज़ से पहले विशेष महत्व रखती है।


