- डांसिंग स्टार पुष्कर जोग ‘हाय रे हाय’ में अपने स्वैग और हाई-वोल्टेज एनर्जी के साथ लौटे
- Dancing star pushkar jog is back with swag and high voltage energy in 'haye re haye' song
- एक्टिंग के बाद अब म्यूज़िक की दुनिया में शाज़ान पदमसी की एंट्री, डेब्यू सिंगल ‘रातां कालियां’ हुआ रिलीज़
- Shazahn Padamsee embarks on a new musical journey with debut single Raatan Kaaliyan - Song out now
- Producer Vishesh Bhatt Confirms Jannat 3! Will Sonal Chauhan to Reunite with Emraan Hashmi?
सावधान इंडिया की नई एफ़आईआर सिरीज़ में पुलिस वाले के किरदार में एक्ट्रेस स्वर्धा थिगले ने ली एंट्री
स्टार भारत के सावधान इंडिया की नई एफ.आई.आर सिरीज़ ने दर्शकों के बीच खूब प्रशंसा हासिल की है। इस शो का कॉन्सेप्ट ‘क्राइम का बूरा टाइम शूरु अब से’ की अवधारणा पर केंद्रित है और पुलिस के नजरिए से दिलचस्प कहानियों को प्रदर्शित करता है, जो न केवल दर्शकों के बीच गर्व की भावना पैदा करेगा, बल्कि उस काम के सही सार का उद्देश्य भी पूरा करेगा और पुलिसकर्मियों द्वारा अपराधों को हल किया जाएगा।
यह किरदार 4 पुलिस निरीक्षकों द्वारा निभाया गया है जो दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के हैं। इस सिरीज़ को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया और अब मेकर्स ने इसके फ्रेश एपिसोड्स को लाने का फैसला किया है।
शो के नए एपिसोड के प्रसारित होने के साथ, शो के मेकर्स ने इस शो के कास्ट में एक नए किरदार को जोड़ा है जो एक्ट्रेस स्वर्धा थिगले हैं और वह मुंबई पुलिस की भूमिका में नज़र आएँगी । आपको बता दें कि, स्वर्धा थिगले इससे पहले भी स्टार भारत के ‘प्यार के पापड़’ शो में मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं। अब एक बार फिर स्टार भारत पर लौटकर यह अभिनेत्री बहुत उत्साहित हैं।
जब प्रतिभाशाली अभिनेत्री स्वर्धा थिगले से बात की गई, तो उन्होंने कहा, “मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि मुझे सावधान इंडिया एफ.आई.आर. सिरीज़ में काम करने का मौका मिला। इस शो की सिरीज़ लोगों में जागरूकता पैदा करने में पूरी तरह सफल है।
मैं शूटिंग शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रही थी क्योंकि मैं सेट पर जाकर सभी कोस्टार्स से मिलने की आदत को बहुत मिस कर रही थी, लेकिन जब मैं वास्तव में सेट पर पहुंची, तो मैं थोड़ा डर भी गई थी कि मैं कैसे सोशल डिस्टेंसिंग और अपनी सुरक्षा का ध्यान रखूंगी।
पर जब सेट पर लोटस प्रोडक्शन द्वारा बरती गई सावधानियों और सुविधाओं को देखा तो मुझे सुकून आया। रूम सेनिटाइजेशन से लेकर हर 2 से 3 घंटे के बाद वॉशरूम को साफ़ किया जाता है जो बहुत सराहनीय है। मुझे खुशी है कि मैंने अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए एक बार फिर से शूटिंग शुरू कर दी है। ”


