- नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का आगाज़
- शहर में पहली बार बनी बाउंसर्स एंड बॉडीगार्ड असोसिएशन, स्थानीय युवाओं को काम दिलाने की पहल
- भारत में मंजूरी पाने वाली डेंगू की पहली वैक्सीन बनीटाकेडा की क्यूडेंगा
- Iconic Male Duos of Bollywood - Sharman Joshi & Sahil Khan in Style to Sanjay Dutt and Arshad Warsi in Munnabhai MBBS
- A Look at Disha Patani's Journey to Awarapan 2
स्टार भारत के ‘राधाकृष्ण’ शो में एक्टर मकरंद देशपांडे निभाएंगे द्रोण का किरदार !
स्टार भारत का ‘राधाकृष्ण’ शो दर्शकों के पसंदीदा शो में से एक है। यह शो अपने नए ट्रैक ‘कृष्ण-अर्जुन गाथा’ के साथ एक बार फिर अपने दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। इस नए ट्रैक में कई नए किरदारों का आगमन दर्शकों को देखने को मिलेगा।
खबर है कि चर्चित राइटर, डायरेक्टर और एक्टर मकरंद देशपांडे हिंदी, तमिल, कन्नड़, मराठी, तेलुगु, मलयालम सिनेमा के बाद अब टेलीविजन पर पहली बार एक माइथोलॉजिकल किरदार निभाने वाले हैं जहाँ वह द्रोणाचार्य की भूमिका में नज़र आएँगे।
मकरंद देशपांडे ने कई चर्चित किरदारों में अपने अभिनय से जान भर दी है। ऐसे में यह किरदार उनके लिए किसी नए चैलेंज से कम नहीं है। इसलिए मेकर्स द्वारा जब उन्हें अप्रोच किया गया तो उन्होंने इसपर अपनी मंजूरी भी दे दी।
इतना ही वह इस किरदार को और गहराई से समझने के लिए इसपर जमकर रिसर्च हैं। वह यह सीखने की कोशिश कर रहे हैं कि दर्शकों को आसान तरीके से कैसे इस किरदार और महाभारत की महत्ता को समझाया जाए।
ऐसे में दर्शक द्रोणाचार्य के किरदार में अपने पसंदीदा एक्टर मकरंद देशपांडे को देखने के लिए बिलकुल तैयार हैं।


