- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
करन आनंद फिल्म ‘लुप्त’ के शूटिंग के दिनों को याद करके हुए भावुक
कोरोना वायरस महामारी के कारण देश सहित सारी दुनिया बुरी तरह प्रभावित है। इस स्थिति हमारे मनोरंजन जगत को खासा प्रभावित किया है , बहुत सारी फिल्मो की शूटिंग को बीच में ही रोक दिया था और अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसके अलावा कुछ बैनर के फिल्मे ठंण्डे बस्ते में जा चुकी है।
बॉलीवुड और टेलीविज़न जगत के एक्टर-एक्ट्रेस अपने शूटिंग के दिनों को याद कर रहे है और पुरानी यादो को ताज़ा करते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर कर रहे है। एक्टर करन आनंद ने ‘लुप्त’ मूवी के सेट से शूटिंग के समय की कुछ तस्वीरें हमसे शेयर करते हुए अपने शूट लाइफ को याद किया।
अभिनेता ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमे वे कैमरा पकडे हुए है क्योंकि फिल्म में उनका किरदार एक फोटोग्राफर का था। जिसके साथ उन्होंने कहा ” वैसे तो कहने को लॉक डाउन खत्म हो चुका है लेकिन वास्तव में कोरोना नामक जानलेवा महामारी ने हमको अभी तक अनलॉक नहीं किया है।
लॉक से अनलॉक फिर अनलॉक से लॉक डाउन , मैं परेशान हो चुका हूँ। आज मैं अपने यादों के पन्ने पलट रहा था तभी मुझे कुछ ‘लुप्त’ मूवी की तस्वीरें मिलीं , मेरी पहली फिल्म जिसमे मैंने लीड रोल निभाया था। जिसको देखकर मैं थोड़ा भावुक हो गया। अब बस इसका इंतज़ार है कि सब कुछ वापस सामान्य अवस्था में आ जाए। “
अभिनेता करन आनंद ने ,’गुंडे’ , ‘किक’ , ‘कैलेंडर गर्ल्स’, ‘बेबी’ जैसे कई बॉलीवुड फिल्म्स में काम करके अपनी पहचान बनाई हैं। असल में उन्हें पहचान फ़िल्म ‘बेबी’ में निभाए गए उनके किरदार से मिली। हाल ही में उन्होंने मधुर भंडारकर की फ़िल्म ‘कैलेंडर गर्ल्स’ में कैमियो रोल किया था।
जिसके बाद उन्होंने ‘लुप्त ‘ में प्रमुख किरदार निभाया, जिसे सराहा गया। 2019 में आई फिल्म रंगीला राजा में युवराज के किरदार को प्रसंशको का काफी प्यार मिला। अपनी सफलता के बाद, उन्हें कई प्रस्ताव मिले हैं। जिनको लेकर वे विचार कर रहे है और बहुत जल्द लॉकडाउन के ख़त्म होते ही वे अपनी आने वाली योजनाओं की घोषणा करेंगे।


