- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को आया एक्सपो 2020 में रॉयल टूर्स का इनविटेशन – जानिए पूरी कहानी
सबसे कम उम्र की सुपरस्टार उर्वशी रौतेला ने अपनी मेहनत और कड़ी लगन से हर दिन सफलता की सीढ़ियां चढ़ते हुए बॉलीवुड में हे नहीं लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी जगह बनाई है। उर्वशी रौतेला ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर 46 मिलियन का आंकड़ा पार किया। उर्वशी को इंस्टाग्राम की क्वीन माना जाता हे।
उर्वशी रौतेला ने चल रहे एक्सपो 2020 दुबई का दौरा किया। एक्सपो 2020 के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अभिनेत्री की तस्वीरें साझा करते हुवे ट्वीट किया कि, आज मिस @UrvashiRautela इंडियन अभिनेत्री @expo2020dubai पर #IndiaPavilion का दौरा किया। फोटो देख कर ऐसा लगता है कि उर्वशी ने एक्सपो 2020 दुबई की साइट के आसपास घूमने का काफी आनंद लिया हे ।
उर्वशी ने एक पेस्टल नीले रंग की शिमर बॉडी फिटिंग हाई वैस्ट पहनावा चुना, जिसमें एक हाई स्लिट कट था, जिसने उसे बहुत ही सुंदर दिख रही थी। उसने अपने लुक को एक पोनीटेल के साथ शिमर ब्लू आईशैडो और न्यूड लिपस्टिक के साथ पेयर किया, अभिनेत्री ने खुद को और आकर्षक बनाने के लिए गोल्डन रंग की चेन के साथ चौकोन आकार की इयररिंग्स पहनी जिससे वह काफी मनमोहक लग रही थी।
उर्वशी अपने जीवन के प्रत्येक चरण में भारत को गौरवान्वित करने का प्रयत्न करती रही है। अभिनेत्री एक बड़ी मुस्कान और गर्व के साथ पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। हम निश्चित रूप से कह सकते हैं कि उर्वशी बॉलीवुड की उन चंद अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने न केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपना नाम बनाया है।
देखें उनकी एक्सपो 2020 दुबई यात्रा की तस्वीरें –
Ms. @UrvashiRautela, Indian Actor, visited the #IndiaPavilion at @expo2020dubai, today. #IndiaAtDubaiExpo #Expo2020Dubai pic.twitter.com/FODxVpxzIv
— India at Expo 2020 (@IndiaExpo2020) March 18, 2022
काम के मोर्चे पर, उर्वशी को आखिरी बार मिस यूनिवर्स पेजेंट 2021 को जज करते हुए देखा गया था, और उन्हें अरब सुपरस्टार मोहम्मद रमजान के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय गीत ‘वर्साचे बेबी’ के लिए भी सराहना मिली। उर्वशी जल्द ही जियो स्टूडियोज की वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में रणदीप हुड्डा के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। अभिनेत्री द्विभाषी थ्रिलर ‘ब्लैक रोज’ में मुख्य भूमिका निभाने के साथ-साथ ‘थिरुट्टू पायल 2’ के हिंदी रीमेक में भी नजर आने वाली हैं। उर्वशी सरवना के साथ ‘द लीजेंड’ के साथ तमिल में शुरुआत करेंगी और उन्होंने Jio Studios और T-Series के साथ तीन-फिल्म अनुबंध पर भी हस्ताक्षर किए हैं।


