- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला चली मालदीव मनाने अपना जन्मदिन हुई एयरपोर्ट पर स्पॉट
बॉलीवुड की सबसे कम उम्र की सुपरस्टार उर्वशी रौतेला ने अपनी मेहनत और कड़ी लगन से हर दिन सफलता की सीढ़ियां चढ़ते हुए बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी जगह कायम की है। अभिनेत्री उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया की क्वीन हैं क्योंकि वह अपने सभी प्रशंसकों को जोड़े रखती हैं और उन्हें अपने दैनिक जीवन की दिनचर्या का अपडेट देती रहती हैं। अभिनेत्री अपने सभी प्रशंसकों को जोड़े रखने के लिए अपनी मनमोहक तस्वीरें साझा करने के साथ ट्रेंडी रीलों पर हॉप करने में कभी भी पीछे नहीं हटती हे।अभिनेत्री अपनी सुंदरता से लाइमलाइट बटोरती रहती है।
उर्वशी रौतेला का जन्मदिन इस सप्ताह के अंत में है, अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने और अपना जन्मदिन मनाने के लिए अभिनेत्री गई मालदीव। उर्वशी को आज ही मुंबई एयरपोर्ट पर मीडिया द्वारा कैप्चर किया गया था। अभिनेत्री ने कम्फर्टेबल और कैजुअल कपड़े पहने थे। इसमें कोई शक नहीं कि वह आज सुबह चमकती त्वचा के साथ आकर्षक लग रही थी ,अभिनेत्री को नियॉन हाय र्वेस्ट लेगिंग के साथ एक नियॉन रंग की स्पोर्ट्स ब्रा और उस पर एक लूई वीटॉन जैकेट पहने देखा गया, स्पोर्टी जूते के साथ सूरज की किरणों से बचने के लिए ग्लर्स पहने और अपने बालों को खुला रखते हुए अपने यह लुक को अभिनेत्री ने पूरा किया। अभिनेत्री मीडिया के सामने हस्ते हुवे और पोज़ करते हुवे दिखाई दे रही थी। उर्वशी यह लुक में बड़ी ही सूंदर और आकर्षक लग रही थी।
निश्चित रूप से, हम कह सकते हैं कि उर्वशी के लिये यह एक ऐसा वर्ष है जहां वह हर दिन सफलता की सीढ़ी चढ़ रही है चाहे वह मिस यूनिवर्स पेजेंट को जज करने के साथ-साथ शो-स्टॉपर अरब फैशन वीक में चलने वाली एकमात्र भारतीय अभिनेत्री हो। अपने गाने “वर्साचे बेबी” के लिए अनेक पुरस्कार जितना हो या दुबई के लिए गोल्डन वीज़ा प्राप्त करना हो ,या अपनी बैक टू बैक रिलीज़ की घोषणा करनी हो। उनका यह वर्ष निश्चित रूप से उनके जीवन के सर्वश्रेष्ठ वर्षों में से एक हुवा है। आशा है कि यह वर्ष इस प्रतिभाशाली अभिनेत्री को अधिक से अधिक सफलता और शक्ति प्रदान करे।
हम बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है अभिनेत्री के मालदीव वेकेशन के कातिलाना तस्वीरों का
काम के मोर्चे पर, उर्वशी को आखिरी बार मिस यूनिवर्स पेजेंट 2021 को जज करते हुए देखा गया था, और उन्हें अरब सुपरस्टार मोहम्मद रमजान के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय गीत ‘वर्साचे बेबी’ के लिए भी सराहना मिली। उर्वशी जल्द ही जियो स्टूडियोज की वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में रणदीप हुड्डा के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। अभिनेत्री द्विभाषी थ्रिलर ‘ब्लैक रोज’ के साथ-साथ ‘थिरुट्टू पायल 2’ के हिंदी रीमेक में मुख्य भूमिका निभाने जा रही हैं। उर्वशी सरवना के साथ ‘द लीजेंड’ के साथ तमिल में शुरुआत करेंगी और उन्होंने Jio Studios और T-Series के साथ तीन-फिल्म अनुबंध पर भी हस्ताक्षर किए हैं।


