- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
अदाणीग्रुप ने भारत में हाइड्रोजन फ्यूल सेल्स के लिए बैलार्ड के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की
फरवरी 2022, अहमदाबाद, भारत और वैंकूवर, कनाडा – अदाणीग्रुप (“Adani”; NSE: ADANIENT)) ने आज बैलार्ड पावर सिस्टम्स (NASDAQ: BLDP; TSX: BLDP)के साथ एक गैर-बाध्यकारी समझौता ज्ञापन (“MoU”) पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की, जो भारत में विभिन्न मोबिलिटी और इंडस्ट्रियल एप्लिकेशंस में हाइड्रोजन फ्यूल सेल्स के व्यावसायीकरण के लिए एक संयुक्त निवेश मामले का मूल्यांकन करेगा। समझौता ज्ञापन के अंतर्गत, दोनों पक्ष सहयोग के विभिन्न विकल्पों की जांच करेंगे, जिनमें भारत में फ्यूल सेल निर्माण के लिए संभावित सहयोग शामिल है।
ऊर्जा, उद्योग और मोबिलिटी के डीकार्बोनाइजेशन के लिए हाइड्रोजन को एक महत्वपूर्ण माध्यम के रूप में देखा जा रहा है। अदाणी का लक्ष्य अक्षय ऊर्जा में एक्सीलरेटेड इंन्वेस्टमेंट के माध्यम से दुनिया के सबसे बड़े हरित हाइड्रोजन उत्पादकों में से एक बनना है। इस समझौता ज्ञापन के अंतर्गत अदाणी एंटरप्राइजेज की नवगठित सहायक कंपनी, अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एएनआईएल) द्वारा संचालित किया जाएगा, जो उन्य कामों के साथ डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स, हरित बिजली उत्पादन, इलेक्ट्रोलाइज़र और विंड टरबाइन के निर्माण सहित हरित हाइड्रोजन (ग्रीन हाइड्रोजन) के उत्पादन पर केंद्रित है।
अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एएनआईएल)के निदेशक श्री विनीत एस. जैनने कहा कि”हरित हाइड्रोजन भविष्य का ईंधन है और फ्यूल सेल्स भारत के एनर्जी ट्रांजिशन में एक गेम-चेंजर का काम करेंगे। एनर्जी ट्रांजिशन को सुविधाजनक बनाने में विश्व स्तरीय ग्रीन हाइड्रोजन वैल्यू चेन बनाने की हमारी क्षमता महत्वपूर्ण साबित होगी और हम फ्यूल सेल टेक्नोलॉजी की एक अग्रणी वैश्विक कंपनी, बैलार्ड के साथ साझेदारी करने के लिए उत्साहित हैं, ताकि हम भारत में एक साझा फ्यूल सेल इकोसिस्टम बना सकें। हम फ्यूल सेल ट्रकों, खनन उपकरण, समुद्री जहाजों, ऑफ-रोड वाहनों और महत्वपूर्ण इंडस्ट्रियल पावर के साथ अपने व्यवसायों में इनोवेटिव यूज केसेज को तैनात करेंगे। हम इस रणनीतिक सहयोग के जरिये इंडस्ट्री का विकास करेंगे।”
बैलार्ड के प्रेसिडेंट एवं सीईओ श्री रैंडी मैकवेन ने कहा कि “हम श्री गौतम अदाणी के प्रेरक नेतृत्व और ग्रुप पोर्टफोलियो में अत्यधिक कॉम्प्लिेंटरी एसेट्स को देखते हुए अदाणी के साथ साझेदारी करने के लिए उत्साहित हैं। बैलार्ड के लिए भारत विकास के एक नया अवसर देता है, और हम अदाणीग्रुप के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं ताकि उनके एनर्जी ट्रांजिशन और डीकार्बोनाइजेशन लक्ष्यों को समर्थन और गति प्रदान की जा सके।”
1988 में स्थापित अदाणीग्रुप का वर्तमान बाजार पूंजीकरण ~ 151 बिलियन अमेरिकी डॉलर है, जिसमें सात सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध कंपनियां शामिल हैं और ये कंपनियां बिजली उत्पादन और वितरण, अक्षय ऊर्जा, गैस एवं इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स (पोर्ट, एयरपोर्ट, शिपिंग और रेल)खनन और संसाधन, और अन्य क्षेत्रों में काम कर रही हैं।
बैलार्ड पावर सिस्टम्स का नजरिया एक सस्टेनेबल दुनिया के लिए फ्यूल सेल पावर प्रदान करना है। बैलार्ड जीरो-एमिशन पीईएम फ्यूल सेल्सवर्तमान में बसों, कॉमर्शियल ट्रकों, ट्रेनों, समुद्री जहाजों, पैसेंजर कारों और फोर्कलिफ्ट ट्रकों सहित मोबिलिटी के विद्युतीकरण को सक्षम कर रहे हैं।


