- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
हैदराबाद में केहर मचा रही है अभिनेत्री वरीना हुसैन, अफ़ग़ानिस्तान दूतावास के इवेंट की बनी शो स्टॉपर और अफगानी पारंपरिक पोशाक में किया रैंप वॉक।
बॉलीवुड अभिनेत्री, वरीना हुसैन को हैदराबाद में अफगानी दूतावास द्वारा “अफगानिस्तान फूड फेस्टिवल” के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया गया था, जो 10 दिनों तक चलेगा। यह त्योहार भारत और अफगानिस्तान के द्विपक्षीय संबंधों की पहचान के रूप में आयोजित किया गया है। चूंकि यह एक सांस्कृतिक उत्सव है, इसलिए फेस्टिवल में अफगानिस्तान के हैंडलूम, हेंडीक्राफ्ट, फैशन और फाइन आर्ट्स को प्रदर्शित किया जा रहा है।
इस मौके पर वरीना हुसैन अफगानी पारंपरिक पोशाक में नज़र आयी, जो अफगान की परंपरा और संस्कृति को दर्शाती है। वरीना इस ख़ास मौके पर मुख्या अतिथि के तौर पर शामिल हुई थी और शो स्टॉपर बन कर इस फेस्टिवल की शुरुवात की। अभिनेत्री रैंप पर चल कर अपनी अदाओ से सभी को अपनी ओर आकर्षित किया है। जहाँ पर उन्होंने मैजंटा पिंक और पारंपरिक अफगानी कुची आभूषण के साथ जो की अफ़ग़ान की पारंपरिक ड्रेस जिसे फिराक पार्टुग के रूप में जाना जाता है, पहन कर रैंप वॉक किया, जिसकी तस्वीर और वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
तो वही फिल्मो की बात करे तो वरीना ने मूवी “द इन्कम्प्लीट मैन” की शूटिंग ख़तम कर चुकी है और अब साउथ में कल्याण राम के साथ डेब्यू की तैयारी में है। वरीना हुसैन मूवी लव यात्री से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था और फिर उसके सलमान खान के साथ दबंग ३ में मुन्ना बदनाम हुआ गाने पर स्पेशल नंबर में नज़र आयी थी।


