- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अमेज़न प्राइम वीडियो ने की “एलओएल-हंसे तो फंसे” की घोषणा; बोमन इरानी और अरशद वारसी करेंगे शो की मेजबानी!
एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और दक्षिण अमेरिका आदि कई देशों में दर्शकों का सफलतापूर्वक मनोरंजन करने के बाद अमेज़न प्राइम वीडियो ने भारत में इंटरनेशनल अमेज़नओरिजिनल सीरीज एलओएल का लोकल वर्जन लाने की घोषणा की है। एलओएल-हंसे तो फंसे, बिना किसी स्क्रिप्ट का कॉमेडी रिएलिटी शो है, जो 30 अप्रैल को स्ट्रीमिंग सर्विस पर लॉन्च किया जाएगा। यह शो दर्शकों को ठहाकों की शानदार डोज देने का वादा करता है।
इस शो में लगातार छह घंटों तक 10 प्रोफेशनल कॉमेडियन एक-दूसरे के सामने प्रतियोगिता करेंगे। इसके दो उद्देश्य हैं, जिसमें पहला, हाउस में मौजूद दूसरे लोगों को हंसाना और दूसरे यह सुनिश्चित करना काफी महत्वपूर्ण है कि कॉमेडियन दूसरों को तो हसांएगे, लेकिन परफॉर्मेंस देते समय खुद हंसेंगे या मुस्कराएंगे भी नहीं। चेहरे पर बिना किसी तरह का भाव लाए और न हंसने वाला आखिरी कॉमेडियन इस शो का विजेता बनेगा, जिसे शानदार पुरस्कार दिया जाएगा।
भारत के शानदार कॉमेडियन, आदार मलिक, आकाश गुप्ता, अदिति मित्तल, अंकिता श्रीवास्तव, साइरस ब्रोचा, गौरव गेरा, कुशा कपिला, मल्लिका दुआ, सुनील ग्रोवर, सुरेश मेनन, इस शो में अपनी परफॉर्मेंस देंगे, जिन पर शो के होस्ट बोमन इरानी और अरशद वारसी लगातार नजर रखेंगे।
अमेज़न स्टूडियोज में लोकल ओरिजिनल्स के हेड जेम्स फैरल ने कहा, “एलओएल : लास्ट वन लॉफिंग” एक सफल फॉर्मेट है, जिस पर अमेझॉन स्टूडियोज में हम लोगों को अविश्वसनीय तौर पर गर्व है। इस शो को मूल रूप से जापान में डिवेलप किया गया, जहां से इस शो को कई अन्य देशों जैसे ऑस्ट्रेलिया, मैक्सिको, जर्मनी, इटली, और कनाडा में अपनाया गया। इन देशों में इस शो को बहुत ज्यादा लोकप्रियता मिली। हमारे भारतीय दर्शक कॉमेडी के प्रोग्राम बेहद पसंद करते हैं। हमें पूरा विश्वास है कि वह एलओएल: हंसे तो फंसे को काफी पसंद करेंगे।“
अमेज़न की लेटेस्ट ओरिजिनल सीरीज के बारे में बताते हुए अमेज़न प्राइम वीडियो इंडिया की इंडिया ओरिजिनल्स हेड अपर्णा पुरोहित ने कहा, “दिल से ठहाके लगाने से ज्यादा सुकून और किस चीज से मिल सकता है? कॉमेडी अमेज़न प्राइम वीडियो पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले जोनर्स में से एक है। हम अमेज़न स्टूडियोज फॉर्मेट एलओएल –हंसे तो फंसे को भारतीय दर्शकों के सामने पेश कर बेहद प्रसन्न हैं। इस प्रोग्राम में भारत के जबर्दस्त और बेहतरीन कॉमेडियंस को प्रतियोगियों के रूप में तो पेश किया जाएगा।
इसके साथ ही अमेज़न स्टूडियोज की टीम शानदार कलाकारों, अरशद वारसी और बोमन ईरानी की जोड़ी को रेफरी और होस्ट के रूप में पेश कर बेहद उसाहित है। इस शो का कॉन्सेप्ट सबसे अनोखा और अलग होने के साथ ताजगी से भरपूर है। अपनी तरह की अनोखा यह लॉफ्टर सर्वाइवल शो सभी तरह के कॉमेडी से भरपूर तत्वों से लबरेज है। यह शो लोगों को हंसाते-हंसाते लोटपोट करने का वादा करता है।“
लोकप्रिय फिल्म स्टार, अरशद वारसी, जो इस शो में अपने प्रिय मित्र बोमन ईरानी के साथ होस्ट और रेफरी के रूप में हॉटसीट पर होंगे, ने कहा, “चाहे मुन्ना भाई एमबीबीएस हो, लगे रहो मुन्ना भाई हो या जॉली एलएलबी हो, मुझे हमेशा बोमन ईरानी के साथ काम करने में बहुत मजा आया। मैं एक बार फिर एलओएल-हंसे तो फंसे में उनके साथ जोड़ी बनाकर काफी प्रसन्न हूं। बोमन और मुझे इस शो के सभी 10 प्रतियोगियों पर करीबी नजर रखने का काम सौंपा गया है, जो एक ही प्लेटफॉर्म पर एक मकसद के साथ एकत्र हुए हैं कि वह दूसरे लोगों को तो हंसाएं, लेकिन उनके चेहरे पर हंसी का कोई भाव न आए। अब मैं यह देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता कि यह मंझे हुए कॉमेडियंस अपने शो में किस तरह का कंटेंट पेश करेंगे और वह पुरस्कार प्राप्त करने के लिए अपनी हंसी को कितनी देऱ तक रोक पायेंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि यूरोप, दक्षिण अमेरिका और दूसरे एशियाई देशों में इस शो की सफलता के बाद भारत में लाए गए अमेझॉन प्राइम वीडियो के इस असाधारण फॉर्मेट को दर्शक काफी पसंद करेंगे।“
इस शो में को-होस्ट की भूमिका निभाने वाले लोकप्रिय फिल्म अभिनेता बोमन ईरानी ने कहा, “मुझे, जितना मैं कर सकता हूं, अलग-अलग कॉन्सेप्ट्स की खोज करना और उनके साथ प्रयोग करना पसंद है। मैं काफी खुश हूं कि एलओएल-हंसे तो फंसे शो का मुझे हिस्सा बनने का मौका मिला। यह शो कॉमेडी को बिल्कुल नए अवतार में पेश करता है। भारतीय दर्शकों को कॉमेडी बेहद पसंद है। भारत के 10 सबसे बेजोड़ और मजाकिया कॉमेडियंस के साथ इस शो का फार्मेट सबसे अलग है। यह शो पागलपन, हंसी-मजाक और मनोरंजन से भरपूर है। अरशद के साथ काम करना वाकई मजेदार है और मैं उनके साथ इस पागलपन का अनुभव करने या मजा लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।“


