- एचएमआर म्यूज़िक रिकॉर्ड्स ने षड्यंत्र का किया भव्य प्रीमियर, एंकर करते नज़र आएंगे अभिनेता पुनीत इस्सर
- राघव जुयाल के पहले से फैन थे नानी, ‘द पैराडाइज’ में कास्टिंग सुनते ही बोले “परफेक्ट!”
- गणेशोत्सव पर सजी सुरों की शानदार महफ़िल, ‘द गोल्डन बीट्स’ में गूंजे आशा भोंसले के सदाबहार नगमे
- CARE CHL Hospitals Launches ‘Pranaam’ in Indore to Strengthen Elder-Friendly Healthcare
- बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं होंगी आसान, केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स ने इंदौर में शुरू किया ‘प्रणाम’
ऐरोबिक्स क्लब मेघदूत की महिलाओं ने मकर संक्रांति उत्सव मनाया
ऐरोबिक्स क्लब मेघदूत की महिलाओं ने आज मकर संक्रांति का उत्सव मनाया। सभी महिलाएं एकजुट होकर मेघदूत उपवन में एकत्रित हुईं और मेघदूत उपवन तिड़ गुड़ घ्या आणि गोड़ गोड़ बोला से गूंज उठा।
कुछ महिलाओं ने पतंगबाजी भी की लेकिन एक दूसरे के पेंच नहीं काटे। उनका कहना था कि हम इस त्योहार को इसलिय मनाते है ताकि सभी में आपसी एकता बनी रहे और समय आने पर सभी एक दूसरे का साथ दे। ऐसी भावना के साथ त्योहार मनाया गया इसलिय पतंगबाजी में पेंच काटने के बजाय आपसी सम्बन्धो को जोड़ने में भरोसा किया।

मकर संक्रांति से अच्छे दिनों की शुरुआत भी होती है और स्वर्ग का द्वार भी खुलता है। इसलिए सभी महिलाओं ने दान पुण्य को प्राथमिकता दी, ताकि 2020 कोरोना वर्ष को भुलाकर 2021 में एक अच्छी और सफल शुरुवात कर सके।
क्लब के कोऑर्डिनेटर महेश रसाल ने बताया कि ऐरोबिक्स क्लब कोई भी त्योहार हो या खुशियां बांटने का कोई भी मौका हो, छोड़ना नही चाहता। यहां के सभी सदस्य भी अपने तन मन धन से साथ देते है और क्लब की गरिमा को बनाये रखते है।
क्लब के कोच जितेंद मेश्राम ने सभी महिलाओं को मकर संक्रांति की शुभकामनाये दी और एक सफ़ल आयोजन के लिये सभी को बधाई दी।


