- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
Pratibimb: A Reflection के हर शॉट के बाद अपनी वैनिटी में बैठकर रोती थी: अनंग्शा बिस्वास
मिर्ज़ापुर की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद अनंग्शा बिस्वास चर्चा का विषय बन गई है। उनके अभिनय के अंदाज़ को काफी पसंद किया जा रहा है। डिजिटल प्लेटफॉर्म में ‘अनंग्शा बिस्वास’ एक जाना पहचाना नाम बन चुकी हैं। वह मिर्ज़ापुर के सीक्वल में भी नज़र आएंगी और हम कह सकते है कि वह निश्चित ही अपने कला कौशल से सभी के दिल में फिर से राज़ करेंगी।
महिला दिवस के मौके पर, अनंग्शा बिस्वास ने अपनी आगामी फिल्म ‘Pratibimb: A Reflection’ के ट्रेलर के साथ अपने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया। इस धूर्त फिल्म को विक्रम दवार ने डायरेक्ट किया है।
अनंग्शा बिस्वास यक़ीनन ही सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने वाली है। वह पूरी फिल्म में दिखाई देने वाली हैं। फिल्म में उनका लुक अब तक उनके द्वारा निभाए गए उनके किरदार से बिल्कुल अलग है। और इसके अलावा वह अपने भावों से किरदार में जान डालती हुई दिखेंगी।

‘Pratibimb: A Reflection’ के बारे में बात करते हुए अनंग्शा बिस्वास कहती हैं, ” हमने एक छोटी लड़की की यात्रा और महिलाओं के प्रति सामाजिकता को सूक्ष्मता से दिखाने की कोशिश की है। हमने कई बातों पर रौशनी डालने की कोशिश की है। जिसका सामना एक महिला को करना पड़ता है जैसे शरीर की बनावट पर शर्म, खुद पर नकारात्मक संदेह ,आत्मसम्मान की कमी ,ज़बरदस्ती यौन उत्पीड़ित के लिए फोर्स करना। “
उन्होंने कहा कि इस तरह के एक महत्वपूर्ण विषय ने उनके निजी जीवन पर गहरा प्रभाव छोड़ा है, वे कहती है , “यह भूमिका मेरे लिए चुनौतीपूर्ण रही है। फिल्म में मेरा कोई भी संवाद नहीं है इसलिए यह फिल्म सभी तरह की भावनाओं पर आधारित हैं। फिल्म का किरदार एक लड़की के 14 वर्ष की आयु से आगे के जीवन के विभिन्न चरणों को दर्शाती है।
यह फिल्म बाल शोषण पर प्रकाश डालने की कोशिश करती है। और इसके बाद उस बच्चे और उसके जीवन को कैसे प्रभावित करती है, यह बताती है। मैं एक सीक्वेंस को शूट करने के बाद अपनी वैनिटी में घंटों बैठकर रोती थी। मेरे जीवन पर इस फिल्म का प्रभाव बहुत ज्यादा रहा। “
अनंगशा बिस्वास ने प्रियल गौर, लीना जुमानजी और प्रणव सचदेव के साथ “मैया 2” से प्रसिद्ध पाई थी। इसके अलावा “अंधेरी और सेल ट्रैप ” सहित कई शार्ट फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं। अनंगशा ने अपनी प्रतिभा को सिर्फ छोटे पर्दे तक ही सीमित नहीं रखा, बल्कि वे “खोया खोया चांद” जैसी फिल्मों में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी है, जिसमें सोहा अली खान, शाइनी आहूजा, और रजत कपूर के साथ नज़र आई थी।
इसके अलावा उन्होंने “लव शव ते चिकन खुराना” और “बेनी बाबू” जैसे रोमांटिक फिल्म्स भी की। अनंग्शा जल्द ही मिर्ज़ापुर 2 में अपने किरदार “जरीना” के रूप में मजबूत भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। उनके किरदारों का चुनाव हमेशा से ही समाज की आंखें खोलने वाला होता है ,आशा करते है कि यह एक दिन सोच और मानसिकता में भारी बदलाव लाएगा।


