- Ameesha Patel Reveals Fans Made Marriage Albums for Her & Hrithik Roshan After Kaho Naa… Pyaar Hai
- मेडिकेयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर को दिल्ली में मिला बेस्ट हेल्थकेयर इंस्टीटूशन का सम्मान
- Shilpa Shirodkar Shares a Priceless Untold Memory of Meeting Amitabh Bachchan for the First Time on the Sets of the Film 'Hum'
- शिल्पा शिरोडकर ने साझा की अमिताभ बच्चन से पहली मुलाकात की अनमोल और अनकही याद, फिल्म ‘हम’ के सेट पर
- ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में रुक्मिणी का तगड़ा अवतार, फैंस बोले – बस अब तो इन्हीं का जलवा!
नेटफ्लिक्स पर चार हफ़्तों से टॉप टेन में ट्रेंड कर रही फिल्म पानीपत
निर्माता निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ऐतिहासिक ड्रामा फिल्मो के लिए जाने जाते हैं, और व्यापक रूप से अपने काम को पूरी निष्ठा एव तन मन धन लगाकर करते है। वे बड़े परदे से हर प्रेक्षक को एक सुनहरा मौका प्रदान करते है।
फ़िल्म पानीपत 6 दिसंबर 2019 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी, फिल्म प्रदर्शित होने से पहले और प्रदर्शित होने के बाद भी बड़ा चर्चा का विषय बनी रही। फिल्म प्रदर्शित होने से पहले ही कुछ अनचाहे कारणों से फिल्म का विरोध किया जब की फिल्म में ऐसा कुछ नहीं था की विरोध किया जाए। फिल्म प्रदर्शित होने के बाद सभी स्तरों पर वाहवाही बटौरी ,समीक्षकों से लेकर दर्शको ने फिल्म को पसंद किया।
हाल ही में निर्देशक आशुतोष गोवारिकर जिन्होंने लगान और स्वदेस जैसे उन्दा फिल्में बनायीं है, उन्होंने अपने दर्शकों को शुक्रिया कहा की उनकी फिल्म पानीपत को नेटफ्लिक्स पर इतना प्यार दिया है की फिल्म एक महीने से नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही हैं।
निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने ट्वीट कर कहा, “हम फिल्म पानीपत को मिले रिस्पांस से काफी खुश है, फिल्म पानीपत नेटफ्लिक्स पर ख़ास प्रीमियर की गयी थी और एक महीने से फिल्म वह ट्रेंड कर रही हैं।
फ़िल्म पानीपत , सन 1761 में हुए पानीपत के तीसरे युद्ध पर आधारित है । फिल्म में मुख्य भूमिका में अर्जुन कपूर ,संजय दत्त और कृति सेनन जैसे सितारे नजर आये थे। फिल्म को 6 दिसंबर 2019 को सिनेमा घरो में प्रदर्शित हुई थी।
फिल्म को आशुतोष गोवारिकर ने निर्देशित किया है तथा सुनीता गोवारिकर और रोहित शेलटकर फ़िल्म के निर्माता हैं।


