- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
कंगना रनौत के बाद अब शत्रुघ्न सिन्हा ने की कार्तिक आर्यन की तारीफ
ऐसा लगता है कि कार्तिक आर्यन की तारीफों का सिलसिला यूँ ही चलने वाला है। कार्तिक को हाल ही में अपनी फिल्म पति पत्नी और वो में दमदार अभिनय के लिए अवार्ड से नवाजा गया। उनकी चिंटू त्यागी की मज़ेदार भूमिका दर्शकों के दिलों में घर कर गयी है.
कार्तिक की इस सुपरहिट फिल्म का हाल में टीवी पर प्रीमियर हुआ और अब यह फिल्म डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उपलब्ध है. अब कार्तिक की इस फिल्म ने ठीक वैसे ही छोटे परदे पर धूम मचा दिया है, जैसे इसने अपने रिलीज़ के समय बड़े परदे मर हंगामा मचाया था.
यह फिल्म इस समय खूब देखी जा रही है और लोग कार्तिक के अभिनय की तारीफ में लगे हुए हैं। चिंटू त्यागी के प्यार में पड़ने वालों की फेहरिस्त में अब दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का नाम भी जुड़ गया है।
शत्रुघ्न सिन्हा, जो की ट्विटर पर सुपर सक्रिय हैं, उन्होंने इस लॉकडाउन के दौरान कार्तिक की फिल्म पति पत्नी और वो देखी और उन्हें यह फिल्म और कार्तिक की अदाकरी बेहद पसंद आयी।उन्होंने कार्तिक को फ्लेवर ऑफ़ डी सीज़न करार दिया और कहा कि उनका भविष्य बहुत उज्जवल है.
उन्होंने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, “इस लॉकडाउन के दौरान मैंने एक और फिल्म देखी और मुझे बेहद मज़ा आया, वह है #PatiPatniAurWoh, पुरानी फिल्म का रीमेक, जिसमें स्वर्गीय और महान अभिनेता संजीव कुमार और ग्रेसफुल, दिवंगत विद्या सिन्हा ने अभिनय किया था. यह फिल्म दिवंगत और महान फिल्म निर्माता, निर्देशक बी आर चोपड़ा ने बनाया था.

‘ उन्होंने आगे लिखा, ‘यह रीमेक उनके पुत्र, दिवंगत रवि चोपड़ा की पत्नी रेनू चोपड़ा ने बनायी है। यह युवा प्रतिभाशाली अभिनेताओं को देखना ताजगी भरा अनुभव था, उन्होंने इस फिल्म के साथ पूरा न्याय किया है।’ कार्तिक को टैग करते हुए उन्होंने कहा, ‘नया फेल्वर, होनहार है और उनका भविष्य बहुत उज्ज्वल है @ TheAaryanKartik।”
कार्तिक ने शत्रुघ्न सिन्हा को उत्तर देते हुए कहा, “सर, आपसे तारीफ़ के यह शब्द सुनना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। बहुत काम बार मम्मी-पापा पीठ थपथपाते हैं. आपने मेरा और मेरे परिवार का दिन बना दिया।” कार्तिक ने उन्हें अपनी दूसरी फिल्में भी देखने की गुज़ारिश करते हुए आगे लिखा, “और कुछ दिन बाकी हैं लॉक डाउन के, मैं तो कहता हूँ सोनू टीटू, लुका छुप्पी और लव आज कल भी देख लीजिये सर.”
पिछले हफ्ते ही कंगना रनौत ने भी अपने इंटरव्यू में कार्तिक आर्यन की तारीफ की थी, जहां उन्होंने एक आउटसाइडर होने के बावजूद इंडस्ट्री में खुद के लिए एक खास जगह बनाने को लेकर उनके कामयाबी के सफर की तारीफ की थी।


