- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
दीपिका पादुकोण ने शकुन बत्रा के साथ अपनी अगली फिल्म पर कहा, “हर दृश्य मज़ेदार है और इसमें करने के लिए बहुत कुछ है।”
हाल ही में एक इंटरव्यू में, दीपिका पादुकोण ने शकुन बत्रा के साथ अपनी अगली फिल्म के बारे में अधिक जानकारी साझा करते हुए उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म की कहानी लोगों और रिश्तों के बारे में है और यह पहलू असल जिंदगी में उनके दिल के करीब है। अभिनेत्री ने अपने निर्देशक और उनके बीच, फिल्मो की समान पसंद और अन्य बहुत चीज़ों की समानता का भी उल्लेख किया है।
हमें और अधिक जानकारी देते हुए, दीपिका ने बताया कि कैसे वह शकुन के साथ काम करने के लिए तत्पर हैं, जिन्होंने कपूर एंड संस का निर्देशन किया था, एक ऐसी फिल्म जो दीपिका को बेहद पसंद है, और यह फ़िल्म भी रिश्तों और लोगों की समान कहानी पर स्थापित थी।
दीपिका अपनी पूरी टीम के साथ श्रीलंका में अपना शूटिंग शेड्यूल शुरू करने के लिए तैयार थीं, लेकिन हालिया स्थिति के कारण सम्पूर्ण देश में लॉकडाउन है इसलिए सब कुछ सामान्य होने तक इसे रोक दिया गया है। महामारी लॉकडाउन के बाद, वह तुरंत शकुन की फिल्म शुरू करेगी और हम भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे है।
इस बारे में बात करते हुए, अभिनेत्री ने बताया कि वह निर्देशक से कैसे संबंधित महसूस करती है और सेट पर जाने के लिए उत्साहित क्यों है।
“मुझे उस तरह की फिल्म बहुत पसंद है, जिसे वे (शकुन) एक व्यक्ति के रूप में और एक निर्देशक के रूप में देखते है, ऐसी फिल्में जिनसे वह प्रभावित हैं और यह सब ऐसी फिल्में हैं जिन्हें मैंने हमेशा एक दर्शक के रूप में और एक अभिनेता के रूप में देखने का आनंद लिया है, ऐसी फिल्में जिनका हिस्सा बनना मुझे पसंद हैं, जो लोगों और रिश्तों पर आधारित होती है।
विचार बेहद सरल है, लेकिन यह वास्तव में क्षणों और उस तरह की चीजों के बारे में है। यही कारण है कि मैं इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं क्योंकि यह वैसी ही फ़िल्म है। मेरा मतलब है कि हां, इसमें एक कहानी है और एक कथा है, लेकिन हर दृश्य स्वादिष्ट है और इसमें हमारे लिए करने के लिए बहुत कुछ है”,
दीपिका ने शकुन बत्रा के साथ अपने अनुभव और सिनेमा में उनके स्वाद के बारे में बताया, जो उन्हें निर्देशक की उस अगली फिल्म के सेट पर जाने के लिए अधिक उत्साहित करता है जिसका वह एक हिस्सा है।
शकुन बत्रा की अनटाइटल फ़िल्म में दीपिका पादुकोण के साथ सिद्धान्त चतुर्वेदी और अनन्या पांडे की उपस्थिति में, हमें पर्दे पर पहले कभी नहीं देखी गयी तिकड़ी देखने मिलेगी और हम सभी बड़े पर्दे पर इसका जादू देखने के लिए उत्साहित हैं। फिल्म 12 फरवरी, 2021 में रिलीज़ होने की उम्मीद है।


