- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
नाडियाडवाला ग्रैंडसन परिवार ने प्रभावित परिवारों की तरफ़ बढ़ाया मदद का हाथ!
साजिद नाडियाडवाला ने कोविड- 19 के लिए योगदान देने का वचन देते हुए, 400 से अधिक कर्मचारियों को बोनस देने की घोषणा की है।
जैसा कि महामारी हमारे देश और पूरी दुनिया पर एक भयावह प्रभाव डाल रही है, यह हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह हर संभव तरीके से मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए।
समय की इस जरूरत को समझते हुए, नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट और नाडियाडवाला ग्रैंडसन फाउंडेशन ने पीएम केयर्स फंड और मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करने का संकल्प लिया है।
इसके अलावा, हम अपने 400 से अधिक कर्मचारियों के परिवार व दिहाड़ी मजदूर से भी चाहते है कि वे इन कोशिशों में अपना थोड़ा सा योगदान प्रदान करें। इसलिए हमने उन्हें इस महान, वैश्विक कारण में भाग लेने और दान करने के लिए प्रोत्साहित किया है। इसलिए अपने प्रत्येक कर्मचारी के हाथों को मजबूत करने के लिए बोनस देने की घोषणा की है, ताकि वे भी योगदान दे सकें। इस तरह, वे समाज में अपना योगदान दे सकते है और दयालु वैश्विक नागरिक के रूप में हमारे देश व मानवता के प्रति उनकी जिम्मेदारियों को पूरा कर सकते है।
मुझे यह बताते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि विभिन्न स्तरों पर काम कर रहे नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के प्रत्येक कर्मचारी ने पीएम केयर्स फण्ड और मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करने का संकल्प लिया है!
नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट और नाडियाडवाला ग्रैंडसन फाउंडेशन के परिवार की ओर से मैं अपील करता हूं कि आप सभी आगे आएं और अपना योगदान दे क्योंकि ऐसे में प्रत्येक रुपया मायने रखता है। हम सब इसमें एकसाथ हैं!
नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट और नाडियाडवाला ग्रैंडसन फाउंडेशन और साजिद नाडियाडवाला द्वारा किया गया योगदान:
1. पीएम केयर्स फण्ड
2. मुख्यमंत्री राहत कोष- कोविड 19
3. मोशन पिक्चर्स एंड टीवी प्रोड्यूसर्स वेलफेयर ट्रस्ट
4. श्री भैरव सेवा समिति
5. फ़िल्म इंडस्ट्री वेलफेयर ट्रस्ट
6. नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट से जुड़े प्रत्येक दिहाड़ी मजदूर को 10,000/- रुपये से अधिक बोनस दिया जाएगा
7. लगभग 400 से अधिक कर्मचारियों को बोनस दिया जाएगा जिनमें से प्रत्येक क्रमशः सीएम और पीएम रिलीफ फंड में व्यक्तिगत रूप से अपना सहयोग देगा।
घर रहें, सुरक्षित रहें!
प्रेम सहित,
साजिद नाडियाडवाला और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट परिवार।


