- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
एकता कपूर अपनी एक साल की सैलरी के साथ बालाजी टेलीफिल्म्स के कर्मचारियों की करेंगी मदद
मनोरंजन उद्योग सहित अन्य सभी क्षेत्रों को प्रभावित करने वाली वैश्विक महामारी के बीच, कई सेलेब्स इसके प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए दिहाड़ी कर्मचारियों और ऐसे अन्य लोगों की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं।
इस लीग में एकता कपूर भी शामिल हो गयी हैं, जिन्होंने बालाजी टेलीफिल्म्स में अपने कर्मचारियों के प्रति मदद का हाथ आगे बढ़ाते हुए अपनी एक वर्ष की सैलरी उन्हें समर्पित करने का निर्णय लिया है।
निर्माता ने अपने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करते हुए लिखा,“कोरोना संकट का प्रभाव बहुत बड़ा, अभूतपूर्व और बहुआयामी है। हम सभी को ऐसी चीजें करने की जरूरत है जो हमारे आसपास और हमारे देश के लोगों की परेशानियों को कम करने में मददगार हो। यह मेरी पहली और सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि हम विभिन्न फ्रीलांसर और दिहाड़ी कर्मचारियों की देखभाल करें जो बालाजी में काम करते हैं और जिन्हें वर्तमान परिदृश्य में कोई शूटिंग न होने की वजह से और अनिश्चितता का सामना करने के कारण भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
इसलिए मैंने अपनी एक साल की सैलरी यानी 2.5 करोड़ रुपये बालाजी टेलीफिल्म्स में देने का फैसला किया है ताकि मेरे सहकर्मियों को संकट की इस अवधि के दौरान और पूर्ण लॉकडाउन में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
इससे निपटने का एक ही रस्ता है, एकजुटता!
सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें। ”
हर कोई यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रहा है कि हम लॉकडाउन के इस समय में जितना संभव हो उतनी सरलता से पीड़ित लोगों की मदद कर सकें। दिहाड़ी मजदूर राष्ट्र की रीढ़ हैं जो सभी के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।
एकता कपूर जैसी शख्सियत का आगे आ कर, इस तरह का बड़ा कदम उठाना देश भर में कई लोगों के लिए प्रेरणादायक है, जो अपनी लोकप्रियता का सही इस्तेमाल करते हुए, दूसरों के लिए सही उदाहरण स्थापित करते हैं।


