- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
‘नीरजा’ के बाद, सोनम कपूर और फॉक्स स्टार ‘द ज़ोया फैक्टर’ के साथ कर रहे है वापसी!
सोनम कपूर अभिनीत “नीरजा” एक प्रतिष्ठित फिल्म थी जिसे राष्ट्रीय पुरस्कार सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों और प्रशंसाओं से सम्मानित किया गया था। दिलचस्प बात यह है कि सोनम कपूर और फॉक्स स्टार की दमदार जोड़ी एक बार फिर अपनी दूसरी आगामी फिल्म ‘द ज़ोया फैक्टर’ के साथ जादू बिखेरने के लिए तैयार है।
आज यादगार दिवस पर बहादुर नीरजा भनोट को याद करते हुए, सोनम कपूर और फॉक्स स्टार ने अपने संबंधित सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट के जरिये अपना सम्मान व्यक्त किया है।
सोनम कपूर ने नीरजा भनोट को याद करते हुए लिखा,”Her life was a gift to us all. #RememberingNeerjaBhanot
वही, फॉक्स स्टार ने साझा किया,”Saluting the one who took fearlessness to new heights. #RememberingNeerjaBhanot”
द ज़ोया फैक्टर पहले से ही अपने ‘गुड-लक’ चार्म के साथ देश भर में सुर्खियां बटोर रही है। सबसे सफल फिल्म ‘नीरजा’ के साथ दर्शकों का दिल जीतने के बाद और क्रिटिक्स से शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त करने के बाद, फॉक्स स्टार और सोनम कपूर अब “द ज़ोया फैक्टर” के साथ मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।
सोनम कपूर इन दिनों “द ज़ोया फैक्टर” के प्रचार में व्यस्त है जहाँ वह अपने लकी लाल रंग की ड्रेस में खूबसूरती के साथ जनता का दिल जीतते हुए नज़र आ रही है।
‘द जोया फैक्टर’ एक विज्ञापन एजेंट के बारे में एक असामान्य कहानी है जो टीम के कप्तान निखिल खोड़ा से मुलाकात करने के बाद, भारतीय क्रिकेट टीम में ढ़ेर सारा गुड लक अपने साथ ले कर आती है और तब से टीम पर किस्मत की बारिश होने लगती है!
फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं और फॉक्स स्टार हिंदी इसे प्रोड्यूस कर रहे है। फिल्म 20 सितंबर 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।


