- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
आयुष्मान खुराना के लिये हाई हील्स!
अपनी आगामी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ के लिए तैयारियों में जुटे एक्टर आयुष्मान खुराना हाल ही में अपनी को-स्टार नुसरत भरुचा के साथ स्टारप्लस के कपल डांस रियलिटी शो ‘नच बलिये’ 9 के सेट पर पहुंचे।
आयुष्मान खुराना को अपनी आगामी फिल्म में ‘पूजा’ के किरदार के लिये काफी तारीफें मिल रही हैं और इस अनूठे कॉन्सेप्ट के लिये ‘नच बलिये’ के इस हफ्ते की थीम किरदारों की अदला-बदली रखी गयी है।
जहां हम सारे पुरुष प्रतियोगियों को लड़कियों के कपड़ों में देखेंगे वहीं लड़कियां लड़कों के कपड़ों में दिखेंगी। कुछ नया करने के प्रयास में जज रवीना टंडन ने आयुष्मान खुराना और अहमद खान को हील्स में उनके साथ डांस करने को कहा क्योंकि, आयुष्मान अपनी आने वाली फिल्म में ड्रीम गर्ल का किरदार अदा कर रहे हैं।
दोनों ने ही बड़े ही आराम से इस चुनौती को स्वीकार कर लिया और इस फिल्म के गाने ‘दिल का टेलीफोन’ पर हाई हील्स में डांस किया। उनकी परफॉर्मेंस ने सबके होश उड़ा दिये और सबने खड़े होकर उनके लिये तालियां बजायीं।
यह देखकर सबको हैरानी हुई कि आयुष्मान हील्स में काफी सहज थे और अहमद के साथ बड़े ही आराम से उन्होंने डांस किया, बाद में कुछ प्रतियोगी भी उनके साथ शामिल हो गये।
इस हफ्ते हम प्रतियोगियों के कुछ शानदार और मजेदार परफॉर्मेंस देखेंगे, जोकि अपने अपोजिट जेंडर के कपड़ों में होंगे। देखकर ऐसा लग रहा है कि काफी अच्छा अनुभव मिलने वाला है!


