- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सुल्तान और टाइगर ज़िंदा है के बाद, अली अब्बास ज़फर अब ‘भारत’ के साथ मनोरंजन का डबल डोज़ देने के लिए तैयार!
सलमान खान अभिनीत और अली अब्बास ज़फर द्वारा निर्देशित “भारत” ईद पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है। “भारत” के साथ ब्लॉकबस्टर जोड़ी एक बार फिर वापसी कर रही है जो इससे पहले टाइगर ज़िंदा है और सुल्तान जैसी दो सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर सफलता का स्वाद चख चुके है, और अब एक अन्य फ़िल्म के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।

निर्देशक अली अब्बास जफर और सुपरस्टार सलमान खान “भारत” के साथ पर्दे पर अपना करिश्माई जादू फिर से बिखेरना चाहते हैं। जबकि सुल्तान एक उत्साही, मनोरंजक सफर था, वही अली ने वादा किया है कि भारत में एक अलग शैली होने के बावजूद यह एक रोलर कोस्टर की सवारी है जिसमें एक ऐसे आदमी का सफ़र दिखाया जाएगा जिसकी छह दशक की यात्रा देश को दर्शाती है।
अली अब्बास जफर ने अपनी तीनों फिल्मों के बारे में बात करते हुए कहा,”कहानी और शैली के मामले में तीनों फिल्में बहुत अलग हैं। टाइगर ज़िंदा है एक बड़ी एक्शन फ्रैंचाइज़ी थी जबकि सुल्तान में भावनात्मक भाव अधिक था। भारत पारिवारिक मूल्यों में समृद्ध हैं, लेकिन मनोरंजक हैं।”
अपनी हालिया रिलीज के साथ, सलमान और अली दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार हैं जो साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म है।
टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत फ़िल्म “भारत” का निर्माण अतुल अग्निहोत्री, अलवीरा अग्निहोत्री, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार ने रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड और सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले किया है. यह फिल्म एक आगामी भारतीय हिंदी भाषा की ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा फिल्म है जो अली अब्बास जफर द्वारा लिखित और निर्देशित है।


