- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
‘भाखरवड़ी’ ने ‘श्री सत्यनारायण पूजा’ का आयोजन कर शो की सफलता का उत्सव मनाया
मुंबई. सोनी सब हमेशा ही अपने दर्शकों के सामने पूर्ण पारिवारिक मनोरंजन पेश करने के लिये प्रतिबद्ध रहा है। ह्यूमर में डूबे इसी तरह का कंटेंट अपनी छाप छोड़ रहा है और अपने अलग तरह के कंटेंट के कारण पूरे देश में काफी पसंद किया जा रहा है। सोनी सब खुशियां बिखेरने वाली कहानियां देने में भरोसा करता है, जोकि जीवन के सार वाले उनके शो ‘भाखरवड़ी’ में स्पष्ट रूप से नज़र आता है।
यह शो जीवन के खट्टे मीठे अनुभव पेश करता है, जिसमें ह्यूमर का तड़का है। इस शो को अपने वास्तविक और प्रमाणिक कहानी की वजह से दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया है। इस शो की सफलता का जश्न मनाने के लिये सोनी सब ने अपने सेट पर ‘श्री सत्यनारायण पूजा’ का आयोजन किया ताकि उनके प्यारे दर्शकों द्वारा मिले प्यार और सपोर्ट के लिये वे भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत के बाद और कुछ स्वादिष्ट मराठी व्यंजनों का लुत्फ लेकर कार्यक्रम का समापन किया।
इस शो में कई सारी भावनाओं, मूल्यों और किरदारों को एक साथ बुना गया है, जोकि भारतीय घरों में आमतौर पर नज़र आता है। सोनी सब की ‘भाखरवड़ी’ के पूरे देशभर में दर्शक हैं और अहमदाबाद और इस कहानी के उद्गम स्थल पुणे के रोड ट्रिप के दौरान इस शो के प्रशंसकों और दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिली हैं।
जीवन के सार वाली इस सीरीज में जेडी मजेठिया और आतिश कपाड़िया के साथ-साथ देवेन भोजानी और परेश गनात्रा जैसे कलाकार हैं जोकि काफी लंबे अरसे बाद टेलीविजन पर वापस लौटे हैं। फरवरी 2019 में इसके लॉन्च के साथ ही अपने अनूठे किरदारों के साथ यह शो दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ने में सफल रहा है। उन किरदारों से दर्शक खुद को जोड़कर देख पाये।
इस सफलता से बेहद खुश होकर अन्ना का किरदार निभा रहे देवेन भोजानी ने कहा,’’मुझे ऐसा लगता है कि दर्शकों को सबसे ज्यादा किरदारों की वास्तविकता और उनकी सांस्कृतिक विविधता पसंद आयी, जिसे काफी खूबसूरती से दर्शाया गया है। ह्यूमर के मसाले के साथ पारिवारिक मूल्यों की अभिव्यक्ति इसे हल्की-फुलकी कॉमेडी बनाती है। इसके बावजूद भी इसमें भावनाएं भरपूर हैं। ‘श्री सत्यनारयण पूजा’ उस सफलता को मनाने और उसे संभव बनाने वाले लोगों का शुक्रिया करने का एक तरीका है।‘’
महेंद्र की भूमिका निभा रहे परेश गनात्रा ने कहा, ‘’हम जहां भी जाते हैं, दर्शकों का इतना प्यार मिलते हुए देखना वाकई बेहद सुखद अनुभव है। इससे हमें शो को सफल बनाने की दिशा में और भी कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा मिलती रहती है। दिल को छू लेने वाली सफलता और हमारे दर्शकों की प्रतिक्रिया देखकर हमें सत्यनारायण पूजा का आयोजन करते हुए खुशी महसूस हो रही है। साथ ही अपने शो के लिये ईश्वर से आशीर्वाद लेने का अनुभव कमाल का है ताकि भविष्य में इसी तरह सफलता मिलती रहे।‘’


