- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
टाइगर श्रॉफ के बाद उर्वशी रौतेला ने अपारशक्ति खुराना के ‘अंताक्षरी चैलेंज’ को किया स्वीकार
भारत सहित पूरी दुनिया कोरोना नाम के संकट से जूझ रही है। COVID-19 के प्रकोप के कारण दुनिया भर के लोग घर पर अपना समय व्ययतीत कर रहे हैं। और सामाजिक स्थानों में जाने से परहेज़ कर रहे है। लग रहा मानो सारी दुनिया एक जगह थम सी गई है।
लेकिन हमारे प्यारे बॉलीवुड सितारों ने अपने प्रसंशको का मनोरंजन करने का नया तरीका खोज निकला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ‘अंताक्षरी चैलेंज’ में शामिल होकर दोस्तों और अपने प्रशंसकों से जुड़ने का एक दिलचस्प तरीका ढूंढ लिया है।
टाइगर श्रॉफ जैसी हस्तियों ने अंताक्षरी से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। सभी सितारे अपने दोस्तों को अंताक्षरी के लिए चैलेंज दे रहे है। टाइगर श्रॉफ अनन्या पांडे और डिनो मोरिया को चैलेंज किया है। इस अंताक्षरी चैलेंज में एक और प्रसिद्ध अभिनेत्री,उर्वशी रौतेला भी जुड़ गई हैं। जिन्होंने गीत ‘है ये मंजर तेरा तेज ये दिल की पतंग को कटे हाय ’ को बड़ी ही खूबसूरती से गया।
उर्वशी की खूबसूरत आवाज़ सुनने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
उन्होंने अपारशक्ति खुराना की चुनौती को स्वीकार करते हुए वीडियो को कैप्शन दिया और जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडिस आदि जैसे अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को ‘अन्ताक्षरी चुनौती’ लेने के लिए नॉमिनेट किया।
उन्होंने कैप्शन में लिखा है, “#urvashirautela #AntakshariChallenge#QuarantineAntakshari accepted H se
@aparshakti_khurana Next letter is “E” I further nominate amazingly talented artists in alphabetical order:
@aaysharma @ayushmannk @bhumipednekar @hrithikroshan @jacquelinef143 @thejohnabraham @mrunalofficial2016 @ranveersingh @beingsalmankhan @tigerjackieshroff
@varundvn I nominate everyone all my loved ones ♥♥♥ .”
इस बहाने उर्वशी के साथ साथ अन्य कई बॉलीवुड सितारों की मधुर आवाज सुनाई दी, और उनके छुपे हुए टैलेंट दुनिया के सामने प्रदर्शित हुआ। और साथ ही साथ सभी प्रसंशको का आत्मविश्वास बढ़ाया कि कैसे घर में सुरक्षित रहते हुए quarantine को अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ एन्जॉय किया जा सकता है।


