- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
COVID-19 : उर्वशी रौतेला ने इस इंटरनेशनल एक्टर और कॉमेडियन के साथ इंटरनेशनल स्तर पर चलाया जागरूकता अभियान
हमारे देश के नायक कहे जाने वाले बॉलीवुड सितारे कोरोना जैसी घातक बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाने की दिशा में पूरी तरह से अग्रसर है।यह कार्य सिर्फ हमारे देश तक ही सिमित नहीं है बल्कि कुछ सितारे ग्लोबली भी इस प्रयास में लगे हुए है। जिसमे अभिनेत्री उर्वशी रौतेला शामिल है।
उन्होंने लोगों को सुरक्षित रहने और आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह किया है। वे इंटरनेशनल कॉमेडियन और अभिनेता एंड्रयू बैचलर ,जिन्हें हम किंग बैश के नाम से जानते है ,के साथ सहयोग करके कोरोना के खिलाफ जागरूकता फैलाने का प्रयास करती हुई नज़र आई। दोनों हस्तियां सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर लाइव नज़र आए।
अभिनेत्री का किंग बैश के साथ आने का पूरा उद्देश्य भारत और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना के खिलाफ जागरूकता पैदा करना था। क्योंकि ज्यादातर लोग COVID-19 को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने कहा ” मैंने और किंग बैश ने लोगों से सरकार और चिकित्सा टीम के साथ सहयोग करने का आग्रह किया हमें नियमों का पालन करना होगा, हमें सावधानी बरतनी होगी। यह केवल हमें सुरक्षित रहने में मदद करेगा, इसके लिए आपको घर के अंदर रहना होगा और श्रृंखला को तोड़ना होगा ताकि हम एक स्वस्थ और COVID मुक्त दुनिया पा सकें।”
इस लाइव में उर्वशी और किंग बैश शामिल हैं जिन्होंने अपने संबंधित प्रशंसकों द्वारा पूछे गए COVID-19 संबंधित सवालों के जवाब दिए।
कोरोना वायरस रोग 2019 (COVID-19) एक संक्रामक रोग है जो गंभीर तीव्र श्वसन सिंड्रोम कोरोना वायरस 2 (SARS-CoV-2) के कारण होता है। इस बीमारी की पहचान सबसे पहले 2019 में मध्य चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में हुई थी, और तब से अब यह विश्व स्तर पर फैल गई। जिसके परिणामस्वरूप 2019-20 कोरोनो वायरस महामारी का रूप ले चुकी है।


