- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
COVID -19 :Nazar 2 के अभिनेता शीज़ान मोहम्मद किस पर हुए आग बबूला
भारतीय सिनेमा जगत हो या हॉलीवुड, इस समय या समझ लीजिए सिर्फ और सिर्फ एक ही चीज़ का ख़ौफ़ हर जगह देखने को मिल रहा है, और वह है कोरोनो वायरस COVID-19 का कहर। हर कोई इस जान लेवा महामारी से सहम चुका है, फिलहाल इस महामारी का कोई भी पुख्ता इलाज़ नहीं तैयार हुआ है।
सिर्फ कुछ सावधानियां बरत कर इसे अपने ऊपर हावी होने से बचाया जा सकता है। भारत सरकार ने इस बीमारी से देश को बचाने के लिए कुछ दिशा निर्देश जारी किए है जिनका आम नागरिक को सख्ती से पालन करने की अपील की है। लेकिन अभी भी कुछ लोग है इस भयावह स्थिति को हल्के और मज़ाक के तौर पर ले रहे है। नियमो का उलंघन कर रहे है।
लेकिन अब इस जागरूकता का बीड़ा हमारे मनोरंजन जगत ने उठाया है। क्योंकि हम सभी जानते है कि अभिनेता को हमारे देश में एक नायक की तरह समझा जाता है ,उन्हें ट्रैंड सेटर माना जाता है।
हाल ही में ‘नज़र 2’ एक्टर शीज़ान मोहम्मद कोरोना वायरस के विषय पर बात करते हुए नज़र आए और इस स्थिति को गंभीरता से लेने की गुज़ारिश की और साथ में ही सरकार द्वारा बनाये गए दिशा निर्देशों का पालन ना करने पर नागरिकों से नाराज होते हुए एक वीडियो में उन पर अपना गुस्सा उतारा और कहा कि “सभी को स्थिति को गंभीरता से लेना शुरू करना चाहिए और यह मजाक नहीं चल रहा है”। उन्होंने व्यंग्यात्मक रूप से यह भी कहा कि, “कोरोनो वायरस हमारा रिश्तेदार नहीं जो हमें बचाएगा और पड़ोसी के घर में घुस जायेगा। अगर मान लीजिए हमको नहीं होता है लेकिन हमारे द्वारा अन्य लोग को हो सकता हैं। तो प्लीज थोड़ा सीरियस होकर अपने साथ-साथ दुसरो के बारे में सोचे। सिर्फ थोड़ा सतर्क रहने की ज़रूरत है। एक ज़िम्मेदार नागरिक की तरह व्यवहार करने की जरुरत है। यह अपनी मानवता को दिखने का सही समय है ,जयहिंद। “
कुल मिलाकर, वह अपने सभी प्रशंसकों और अन्य लोगों के साथ जुड़ने और समझाने की कोशिश कर तरहे रहे थे कि , हम पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा निर्धारित नियमों और विनियमों का पालन करते हुए एक-दूसरे को सुरक्षित रहने में मदद कर सकते हैं। प्रत्येक नागरिक सुरक्षित और स्वस्थ रहे । इसलिए, यह सभी से विनम्र निवेदन है कि सरकार के आदेशों का पालन किया जाए, तालाबंदी की जाए और कर्फ्यू का पालन किया जाए।


