- नई अनुमति और संशोधित पार्किंग लेआउट के साथ जारी रहेगा ‘ढोली तारा 5.0’, सुरक्षा व सुविधाओं पर विशेष जोर
- “I Feel Really Proud to Be Part of Something That Could Make a Difference to India”: Varun Dhawan on His Investment in Better Nutrition
- Mrunal Thakur gets roped in as the brand ambassador for NuHome!
- Heists, High-Speed Chases, Unbreakable Friendships, and a Criminal Startup: Prime Video Unveils the Trailer of Chaar Yaar, an Exciting Crime Drama Set in Mumbai in the Early 2000s
- Kon Yashwant Pansare? Review: An Engaging Marathi Courtroom Drama Elevated by Strong Performances
एग्रीटेक मार्केटप्लेस सफ़ल फसल लाया 75,000 किसान और वित्तीय संस्थानों को एक प्लेटफॉर्म तक
कोरोना वायरस से प्रभावित अनाज सप्लाई चेन की मरम्मत करने की दिशा में बड़ा कदम,
नई दिल्ली. ग्लोबल डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशन लीडर बीपीसी और उसके एसएमई मार्केटप्लेस सफल फसल ने देश के 75 हज़ार कोविड 19 की वजह से दिक्कतें झेल रहे किसानों को तकनीकी और वित्तीय समाधान देकर उनकी मदद की है।

कंपनी का ज्यादा ध्यान इस बात पर हे कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद कृषि क्षेत्र और खाद्य पदार्थों की सप्लाई चेन पहले जैसे ही चलती रहे। कंपनी ने वित्तीय संस्थानों के माध्यम से एक आसान क्रेडिट लाइन बनाकर कृषि उद्योग से जुड़े लोगों तक इस मुश्किल समय में आसान कर्ज पहुंचाया है।
COVID-19 के देश में फैलाव के साथ ही कृषि क्षेत्र के सामने तमाम नई चुनौतियां भी खड़ी हुई हैं। ऐसे में सफ़ल फसल Tanager, Bayer, Coromondal और Greaves जैसी प्रतिष्ठित घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ मिलकर किसानों को उनके काम की सभी महत्वपूर्ण कृषि से जुड़ी सलाह और कई तरह से मदद कर रहा है।
कोविड 19 के दौर में किसानों को और सलाह दी जा रही है। इसके साथ ही किसानों को अपनी फ़सल के खरीदारों तक पहुंचने और सही कीमत पाने में भी कंपनी किसानो की मदद कर रही है।
सफ़ल फसल कर्जदाताओं, आपूर्तिकर्ताओं और व्यापारियों को एक मंच पर लाता है ताकि उनके लिए व्यापार करना आसान हो सके। बीपीसी ने 1 जनवरी से 31 मार्च 2020 के बीच चलाए गए पायलट प्रोजेक्ट के परिणामों को इस नए डिजिटल प्लेटफॉर्म के ज़रिए साझा किया है जोकि बताता है कि कैसे सफ़ल फसल ने इस दौरान भारतीय किसानों की मदद की है।
आईसीआईसीआई बैंक और दूसरे कई माइक्रो फाइनेंस संस्थानों के साथ मिलकर सफ़ल फसल किसान उत्पादक संगठनों और खुदरा विक्रेताओं को डिजिटल वित्तीय मदद प्रदान करता है ताकि किसानों उनकी उपज के लिए तुरंत भुगतान किया जा सके।
सफल फसल प्लेटफॉर्म पर अब तक 64,000 डॉलर का लेनदेन हो चुका है जोकि उसके लक्ष्य से 150 प्रतिशत अधिक है। ये रकम किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) को व्यावसायिक ऋण के रूप में पहुंची है जिससे किसानों को उनकी उपज का भुगतान हो सके।
सफल फसल के ग्लोबल हेड देबार्षि दत्ता ने बताया कि, “पिछले तीन हफ्तों के पायलट प्रोजेक्ट के दौरान हमें COVID-19 की अप्रत्याशित चुनौती के साथ काफी तेजी से काम करना पड़ा। सफल फसल टूटी हुई सप्लाई चेन के बाद किसानों के सामने आने वाली नई चुनौतियों से निपटने के लिए उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान करने में सक्षम रहा। पिछले कुछ वक्त में ऑनलाइन खरीद और भुगतान में काफी तेजी आई है ऐसे में हमारे प्लेटफॉर्म के ज़रिए किसान अपनी सेवाओं को डिजिटल बनाने में सक्षम हो रहे हैं।”
कोरोना वायरस से बचकर रहने के साथ अपना व्यवसाय कैसे करें सफल फसल किसानों को इसके लिए शिक्षित भी कर रहा है। कंपनी की टीम अगले बुवाई के मौसम के लिए सभी आवश्यकताओं के आंकड़े इकट्ठा कर रही है ताकि पहले से ही भविष्य की कर्ज की ज़रूरतों के लिए तैयारी की जा सके।
साथ ही कंपनी वायरस का प्रकोप कम होने के बाद मांग में होने वाली वृद्धि की तैयारी में किसानों की मदद कर रही है। कृषि क्षेत्र के सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर कंपनी यह सुनिश्चित करने की योजना बना रही है कि सभी कृषि उत्पाद तेजी से अपने गंतव्य तक पहुंच जाएं।
बीपीसी के सीओओ जेन लॉगिनोवा के मुताबिक, “किसान भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और इनमें काफी महिला किसान भी शामिल हैं। इसके बावजूद भी बैंकों और दूसरे वित्तीय संस्थानों तक इनकी पहुंच नहीं होती। सफल फसल मार्केटप्लेस मॉडल किसानों को इन संस्थाओं के साथ बराबरी पर खड़ा करता है।”
सफल फसल का इरादा भारत में 2 लाख किसानों तक पहुंच कर वित्तीय वर्ष 2020-2021 में अपने प्लेटफॉर्म पर लेनदेन 33 मिलियन डॉलर तक पहुंचाने का है। कंपनी का लक्ष्य अगले पांच साल में अपने मार्केटप्लेस समाधानों का उपयोग करते हुए दुनिया भर में एक करोड़ कृषि उत्पादकों की मदद करना है।


