- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
- The Rise of Ram Charan as Indian Cinema’s Complete Hero
अमेज़ॅन प्राइम वीडियो द्वारा सात बहुप्रत्याशित भारतीय फिल्मों का विश्व स्तर पर किया जाएगा प्रीमीयर!
देश की पांच विभिन्न भाषी फ़िल्मे जैसे कि अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना अभिनीत शूजीत सरकार की गुलाबो सीताबो, विद्या बालन की मुख्य भूमिका वाली शकुंतला देवी, ज्योतिका स्टारर पोंमगल वंधल सहित कई अन्य फिल्मों का मई और अगस्त के बीच अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर किया जाएगा।
शूजीत सरकार की अमिताभ बच्चन (ब्लैक, पिकू) और आयुष्मान खुराना (शुभ मंगल सावधान, अंधधुन) स्टारर गुलाबो सीताबो के आगामी प्रीमियर की घोषणा के बाद, अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने आज एक अतिरिक्त छह बहुप्रतीक्षित भारतीय फिल्मों की घोषणा की है जिसका सीधा प्रसारण अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर होगा।
पांच भारतीय भाषाओं में, डायरेक्ट-टू-सर्विस लाइन-अप में अतिरिक्त रिलीज़ जैसे अनु मेनन की विद्या बालन (डर्टी पिक्चर, कहानी) अभिनीत शकुंतला देवी शामिल हैं, ज्योतिका (चंद्रमुखी) अभिनीत कानूनी ड्रामा पोंमगल वंधल से ले कर कीर्ति सुरेश (महानाथी) स्टारर पेंग्विन (तमिल और तेलुगु), सूफियम सुजातायम (मलयालम), लॉ (कन्नड़) और फ्रेंच बिरयानी (कन्नड़) शामिल है।
पोनमंगल वंधल (तमिल) 29 मई, गुलाबो सीताबो (हिंदी) 12 जून, पेंगुइन (तमिल और तेलुगु) 19 जून, लॉ (कन्नड़) 26 जून, फ्रेंच बिरयानी (कन्नड़) 24 जुलाई से अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी।
वही, अमेज़ॅन पर रिलीज होने वाली शकुंतला देवी (हिंदी) और सूफियम सुजातयाम (मलयालम) की रिलीज तारीख की घोषणा अभी बाकी है फिल्मों का प्रीमियर विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर अगले तीन महीनों में होगा और यह दुनिया भर के 200 देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध होगा।


