- नई अनुमति और संशोधित पार्किंग लेआउट के साथ जारी रहेगा ‘ढोली तारा 5.0’, सुरक्षा व सुविधाओं पर विशेष जोर
- “I Feel Really Proud to Be Part of Something That Could Make a Difference to India”: Varun Dhawan on His Investment in Better Nutrition
- Mrunal Thakur gets roped in as the brand ambassador for NuHome!
- Heists, High-Speed Chases, Unbreakable Friendships, and a Criminal Startup: Prime Video Unveils the Trailer of Chaar Yaar, an Exciting Crime Drama Set in Mumbai in the Early 2000s
- Kon Yashwant Pansare? Review: An Engaging Marathi Courtroom Drama Elevated by Strong Performances
मेरे डैड की दुल्हन की स्टार अंजलि तत्रारी बन गईं फिटनेस इंस्ट्रक्टर
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो मेरे डैड की दुल्हन में निया शर्मा का रोल निभा रहीं अंजलि तत्रारी के सोशल मीडिया पर बहुत से फैंस बन गए हैं। वैसे, वो युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं क्योंकि कैमरे के सामने आने से पहले वो एक फैशन ब्लॉगर रह चुकी हैं।
इस शो में भी निया शर्मा के रूप में उनके लुक को काफी तारीफें मिल रही हैं। अपनी जबर्दस्त फिटनेस के चलते वो साधारण से आउटफिट को भी बड़े स्टाइल में प्रस्तुत करती हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि अंजलि तत्रारी का लेटेस्ट इंस्टाग्राम वीडियो आपको एक परफेक्ट समर बॉडी बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए बाध्य कर देगा!
इस वीडियो में अंजलि अपनी लोअर बॉडी, लेग्स और शरीर के मध्य भाग पर वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। इसमें वो अपने फॉलोअर्स और फैंस को यह सलाह भी दे रही हैं कि इस वक्त में खुद को फिट और तरोताजा रखें। उनका यह फिटनेस वीडियो आपको घर पर रहते हुए भी एक्टिव और हेल्दी रखने में मदद करेगा।
इस बारे में बताते हुए अंजलि कहती हैं, “हम एक्टर्स की व्यस्त जीवनशैली और काम के लंबे घंटों के चलते फिटनेस हमारे लिए बहुत जरूरी हो जाती है। यह आसान काम नहीं है लेकिन इसे पाने के लिए हमें मेहनत करना चाहिए।”
अंजलि आगे बताती हैं, “एक एक्ट्रेस के रूप में हमें रोल की मांग के हिसाब से अपनी बॉडी को रखना होता है। इसीलिए हमें खुद को सक्रिय और लचीला बनाए रखना जरूरी है और अपनी फिटनेस को लेकर सजग रहना जरूरी है। इसके लिए मैंने कुछ लक्ष्य निर्धारित किए हैं और उन्हें पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हूं।
ऐसे समय पर जब लोग अपने घरों पर रह रहे हैं तो उन्हें अपने स्वास्थ्य का ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत है और इसलिए मैंने अपने फॉलोवर्स के साथ अपनी फिटनेस दिनचर्या शेयर करने का फैसला किया। अगर मैं लोगों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित कर सकूं तो मुझे खुशी होगी।”


