- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
वायु प्रदूषण सबसे गंभीर समस्या: जोशी
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एआईएमपी का कार्यक्रम
इंदौर. एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश और मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में आज एसोसिएशन कार्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में वायु प्रदूषण और पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम में गुजराती कॉलेज के पूर्व प्राचार्य एवं पर्यावरणविद् डॉ. ओ.पी. जोशी ने कहा कि वर्तमान समय में वायु प्रदूषण की सबसे गंभीर समस्या है. यह प्रदूषण मानव जीवन में कई बीमारियों दे रहा है. मानव जीवन की इस कारण 3 से 4 वर्ष उम्र भी कम होती जा रही है जोकि बहुत अधिक चिंता का विषय है.
पर्यावरण के लिए हमें जागरूकता लाने की आवश्यकता है. शहरों में चलने वाले वाहनों से अधिक नुकसान पर्यावरण को हो रहा है. इस पर नियंत्रण जरूरी प्रतीत हो रहा है. आपने कुछ विशेष पौधों का रोपण करने विषयक जानकारी दी. उद्योगपतियों को अपने-अपने कारखानों के सामने हरियाली विकास करने का आव्हान किया.
जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक अजय चौहान ने कहा कि मंै अनुभव कर रहा हूं कि यहां का औद्योगिक संगठन काफी अच्छे प्रयास कर रहा है. पर्यावरण केवल उद्योगों के लिए नही वरन् सभी के लिए जागरूकता का विषय है. उन्होंने उद्योगों को औद्योगिक क्षेत्रों में भरपूर पौधे लगाने का आव्हान करते हुए खुली जमीन देने की बात कही.

तालाब करना चाहते हैं विकसित
एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक दवे ने स्वागत उद्बोधन में बताया कि एसोसिएशन पर्यावरण के प्रति पूर्ण समर्पित भाव से कार्य कर रहा है. हम उद्योगपति साथियों के सहयोग से पर्यावरण जागरूकता के लिए कार्य करेंगे. हम एक और कार्य करने का बीड़ा उठाना चाहते है. जिला प्रशाासन के सहयोग से एक तालाब गोद लेकर उसको 10 लाख रुपए की लागत से जनसहयोग के साथ गहरीकरण कर विकसित करना चाहते है. उसके आसपास पौधे भी लगाएंगे.
औद्यौगिक क्षेत्र करना है हरा-भरा
एसोसिएशन के सचिव योगेश मेहता ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य औद्योगक क्षेत्रों को हरा भरा करना है. जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक का धन्यवाद करते हुए कहा कि आप एसोसिएशन को जहां भी खुली जमीन पौधे रोपण के लिए प्रदान करेगें उसे हरा भरा करने का प्रयास हम करेंगे.
क्षेत्रीय अधिकारी आर. के. गुप्ता ने कहा कि एआयएमपी ने हमें एक अच्छा प्लेटफार्म दिया है जो स्वंय एक प्रकृति प्रेमी संस्था है. संगठन के सदस्य भी जागरूकता से कार्य करते है वही रोलिंग मिल उद्योगों ने तो कई अनुकरणीय कार्य कर वायु प्रदूषण पर अपने स्वयं के प्रयासों से ही अकुंश लगाया है.
पौधारोपण भी किया
कार्यक्रम पश्चात अतिथियों एवं उद्योगपतियों ने पोलोग्राउंड के ग्रीनबेल्ट वाले बगीचे में 10 पौधे लगाकर पौधारोपण का आगाज किया. कार्यक्रम में प्रदूषण विभाग के डॉ डी. के. वाघेला, श्री सोनी, अशोक रामावत सहित एमएसएमई विभाग के निदेशक एस सुरेश बाबूजी, विजय गर्ग, निलेश त्रिवेदी, मधुसुदन भलिका, पीथमपुर औद्योगिक संगठन के अध्यक्ष गौतम कोठारी सहित बडी संख्या में उद्योगपतियों एवं गणमान्यों की उपस्थिति रही। आभार वरिश्ठ उपाध्यक्ष श्री प्रमोद डफरिया ने माना.


