- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कॉस्मॉस-माया के मोटू पतलू निकले यूरोप टूर
बच्चों के लिए बेहद लोकप्रिय कंटेंट तैयार करने वाले प्रमुख एनीमेशन स्टूडियो, कॉस्मॉस-माया, ने आज अपने सबसे सफल आईपी, मोटू पतलू को लेकर भविष्य की योजनाओं की घोषणा की। इस घोषणा से कुछ समय पहले ही ये चर्चित पात्र प्रतिष्ठित मैडम तुसाद मोम संग्रहालय में शामिल हुए हैं।
दिल्ली में मैडम तुसाद में धूम मचाने के बाद, ये बच्चों के प्रिय आइकन लंडन स्थित मैडम तुसाद संग्रहालय और यूरोप के कई अन्य स्थलों की भी यात्रा करेंगे, क्योंकि इस सीरीज की थीम ‘द एडवेंचर्स ऑफ मोटू पतलू इन यूरोप’ है। कॉस्मॉस-माया ने यूरोपीय स्थलों की पहली झलक भी जारी की है, जिनका इस यात्रा के दौरान मोटू और पतलू दौरा करेंगे।
कॉस्मॉस-माया के संस्थापक केतन मेहता ने बताया कि “आईपी निर्माता और मोटू पतलू के अत्यधिक लोकप्रिय और प्रतिष्ठित विजुअल कंटेंट के ब्रांड संरक्षक के रूप में हम ब्रँड को और आगे ले जायेंगे। हमारी कोशिश है कि हम ब्रँड को सफलता के अगले स्तर पर ले जाएं और एनीमेशन गुणवत्ता को बढ़ायें।”
कॉस्मॉस-माया ने अब तक मोटू पतलू फ्रैंचाइज़ी के 800 से अधिक एपिसोड और 20 फिल्मों का निर्माण किया है, और दर्शकों के अपने प्रिय आइकन की मांग बनी हुई है। स्टूडियो ने हाल ही में मोटू पतलू फ्रैंचाइज़ी की दो स्पिन ऑफ सीरीज़, इंस्पेक्टर चिंगम और गुड्डू, लॉन्च की है।
अपनी उच्च गुणवत्ता वाले एनीमेशन के लिए प्रशंसित दोनों शो वर्तमान में अँमेझाँन प्राइम वीडियो पर प्रसारित हो रहे हैं। इंस्पेक्टर चिंगम को हाल ही में डिज्नी नेटवर्क पर भी लॉन्च किया गया था, और कॉस्मॉस-माया गुड्डू के लिए पे टीवी पार्टनर की घोषणा करने वाला है।
कॉस्मॉस-माया सीईओ, अनीश मेहता ने कहा कि “हम भाग्यशाली हैं कि हम सभी सक्रिय प्रमुख प्लेटफार्मों के साथ अच्छा काम कर रहे हैं और अपने प्रत्येक शो के लिए सही साझेदार पाने में हम सक्षम हैं।”
स्टूडियो अपने काम को लेकर बेहद सजग है और सफल भारतीय एनीमेशन आईपी के मामले में यह बेजोड़ है। स्टूडियो के सफल आईपी में से एक, बजरंगी के साथ सेल्फी थी, जिसे स्टूडियो ने पिछले साल लॉन्च किया था और यह लॉन्च के थोड़े समय के भीतर ही अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।
“हमारी सबसे बड़ी ताकत दर्शकों की रुचि की पहचान करने और नवीनता के साथ परिचित के मिश्रण का तालमेल बनाने में निहित है। हमारी रचनात्मक दृष्टि के आधार पर प्लेटफ़ॉर्म हमारा समर्थन करते हैं, और यह तथ्य हमें इस आईपी निर्माण यात्रा में निरंतर प्रेरणा प्रदान करता है”, अनीश मेहता ने कहा।
यह पूछने पर कि लोकप्रिय आईपी, मोटू पतलू में आगे क्या हो रहा है, केतन मेहता उत्साहित होकर बताते हैं कि “फिलहाल हम मोटू पतलू के यूरोप की सैर पर काम कर रहे हैं। दुनिया हमारे लिए सीप जैसी है।”
ब्रँड को लेकर निर्माता बड़े पैमाने की योजनाओं पर काम कर रहे हैं, और ऐसा नहीं लगता है कि मोटू पतलू की लोकप्रिय मांग में कोई कमी आनेवाली है।


