- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंदौर के 28 विद्यार्थियों का एयरलाइन कंपनी ने एक दिन में किया चयन
फ्रेंकफिन इंदौर सेंटर के अंडर ग्रेजुएट विद्यार्थियों को गो एयर बनाएगा ग्राउंड स्टाफ, ढ़ाई लाख तक के पैकेज किए ऑफर
इंदौर. एविएशन इंडस्ट्री की नामी कंपनी गो एयर ने शहर के 28 विद्यार्थियों का चयन किया है । दुनिया के अग्रणी एयरहोस्टेस ट्रेनिंग सेंटर फ्रेंकफिन के इंदौर सेंटर के इन विद्यार्थियों को ग्राउंड स्टाफ के रूप में नौकरी देगा। खास बात ये है कि इन सभी विद्यार्थियों का चयन एक ही दिन की प्रक्रिया में कंपनी के अधिकारियों द्वारा किया गया।
फ्रेंकफिन के इंदौर सेंटर में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट के तहत इन सभी प्रशिक्षित विद्यार्थियों का चयन हुआ है। चयन प्रक्रिया के लिए गो एयर के अधिकारी विशेष रूप से मुंबई से आए थे। मध्यप्रदेश के सभी फ्रेंकफिन संस्थानों से इस वर्ष 900 से भी अधिक विद्यार्थियों का चयन प्रतिष्ठित कंपनियों के लिए हुआ है। इन सेंटर्स में करीब 330 प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया था।
उल्लेखनीय बात यह यह है कि जहाँ भारत में एक ओर एफएमसीजी तथा ऑटोमोबाइल जैसे कई क्षेत्रों को मंदी का सामना करना पड़ रहा है, एविएशन (विमानन) का सेक्टर निरंतर मजबूती से ऊंचाइयों को छू रहा है।
बल्कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय एविएशन उद्योग, दुनिया के तेजी से वृद्धि करते डॉमेस्टिक एयर ट्रेवल मार्केट (घरेलू वायु यात्रा बाजार) में से एक है। एयर ट्रैफिक में हुई इस बढ़ोत्तरी के मद्देनजर भारत सरकार एयरपोर्ट्स की संख्या बढ़ाने की दिशा में लगातार काम कर रही है और उनका लक्ष्य वर्तमान में संचालित हो रहे 103 एयरपोर्ट्स की संख्या को वित्तीय वर्ष 2040 तक 190-200 तक बढ़ाने का है।

फ्रेंकफिन इंदौर सेंटर की ऑपरेशन मैनेजर विनिता मंडपे ने बताया– ये पहला मौका है जब किसी भी एयरलाइन ने इंदौर से एक साथ इतने स्टूडेंट्स का चयन किया है। ये सभी विद्यार्थी अंडर ग्रेजुएट थे जिन्होंने हमारे यहाँ से एक साल का हॉस्पिटैलिटी एंड ट्रेवल मैनेजमेंट कोर्स में डिप्लोमा किया था l पूरे दिन चली प्रक्रिया में एचआर और ऑपरेशन जीएम स्तर के तीन अधिकारी शामिल हुए। सभी चयनित स्टूडेंट्स का पहले दिल्ली में इंडक्शन होगा इसके बाद पंद्रह दिन की ट्रेनिंग के लिए वे लोग मुंबई जाएंगे। ट्रेनिंग के बाद सभी को इंदौर में पोस्टिंग दी जाएगी। ग्राउंड स्टाफ की कस्टमर केयर, रेंप और सिक्योरिटी जैसी प्रोफाइल के लिए सभी प्रतिभागियों को फिलहाल ढ़ाई लाख रुपए का पैकेज ऑफर किया गया है।
विदित है कि गो एयर दिसंबर से इंदौर में अपनी सेवाएं शुरू करने जा रही है। इंदौर एयपोर्ट पर अपनी सुविधाओं को उच्च स्तरीय बनाने के लिए कंपनी के अधिकारी पिछले कई दिनों से सपोर्ट स्टाफ की तलाश में थे।
उनकी तलाश फ्रेंकफिन इंदौर सेंटर पर पूरी हुई। कोई भी एयरलाइन अपने कस्टमर्स की सुविधाओं का पूरा-पूरा ध्यान रखने का प्रयास करती है और इसमें स्थानीय स्टाफ ज्यादा मददगार होता है इसलिए कंपनी ने इंदौर एयरपोर्ट पर अपनी सेवाओं के लिए इंदौर के ही युवाओं का चयन किया है।
भारत में एविएशन के क्षेत्र की इस वृद्धि का लाभ लेने के इरादे से मध्य प्रदेश सरकार भी इस क्षेत्र में निवेश कर रही है। इसके लिए राज्य में रीजनल (क्षेत्रीय) फ्लाइट्स को संचालित कर रही एयरलाइंस को विशेष सब्सिडी भी प्रदान की जा रही है।
मध्यप्रदेश की व्यावसायिक राजधानी, इंदौर में स्थित श्देवी अहिल्या बाई होल्कर एयरपोर्टश् इसी वर्ष मई माह में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित किया गया है। एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इण्डिया (भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार यह यात्री यातायात वर्ष 2018-19 के हिसाब से भारत का 18 वां सबसे व्यस्ततम एयरपोर्ट है। यही नहीं यह मध्य भारत में सबसे व्यस्त एयरपोर्ट भी है।


