- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एयरटेल 5जी प्लस अब इंदौर में
• सभी 5G स्मार्ट फोन पर काम करेगा, तेज गति व सबसे अच्छी आवाज की गुणवत्ता प्रदान करेगा और साथ ही पर्यावरण के अनुकूल होगा।
• सिम को बदलने की जरूरत नहीं, मौजूदा एयरटेल 4जी सिम, 5जी इनेबल्ड है।
• एयरटेल 5जी प्लस अब सभी एंड्राइड और एप्पल समर्थित 5जी उपकरणों पर काम करता है।
इंदौर , 03 जनवरी, 2023: भारत की अग्रणी टेलिकम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर भारती एयरटेल (“एयरटेल”) ने आज इंदौर में अपनी अत्याधुनिक 5जी सेवाओं को शुरू करने की घोषणा की।
जैसे जैसे कंपनी अपने नेटवर्क का निर्माण और रोल आउट पूरा कर रही है, एयरटेल 5जी प्लस सेवाएं चरणबद्ध तरीके से ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगी। 5जी- सक्षम डिवाइस वाले ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के तेज़ एयरटेल 5जी प्लस नेटवर्क का उपयोग तब तक कर सकते हैं जब तक कि रोलआउट अधिक व्यापक न हो जाए। एयरटेल की 5जी प्लस सेवाएं आज से इंदौर के विजय नगर, रसोमा चौक, बॉम्बे हॉस्पिटल स्क्वायर, रेडिसन स्क्वायर, खजराना एरिया, सदर बाजार, गीता भवन, पंचशील नगर, अभिनंदन नगर, पत्रकार कॉलोनी, यशवंत रोड, फीनिक्स सिटाडेल मॉल सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर उपलब्ध है। एयरटेल पूरे शहर में अपनी सेवाओं को उपलब्ध कराने के लिए तेजी से अपने नेटवर्क का विस्तार कर रहा है।
लॉन्च के अवसर पर बोलते हुए, सुजय चक्रवर्ती,सीईओ, भारती एयरटेल, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ ने कहा,”मैं इंदौर में एयरटेल 5जी प्लस के लॉन्च की घोषणा करते हुए रोमांचित हूं। एयरटेल के ग्राहक अब मौजूदा 4जी स्पीड से 20-30 गुना अधिक तक की गति के साथ एक अल्ट्राफास्ट नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं। हम पूरे शहर में इसका विस्तार करने की प्रक्रिया में हैं जो हमारे ग्राहकों को गेमिंग, मल्टीपल चैट, इंस्टेंट फोटो अपलोड और एचडी वीडियो स्ट्रीमिंग जैसी गतिविधियों के लिए सुपरफास्ट एक्सेस प्रदान करेगा।”
सम्पूर्ण एयरटेल सर्विस पोर्टफोलियो को एयरटेल 5जी प्लस का लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त, यह एचडी वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग, मल्टीपल चैट, इंस्टेंट फोटो अपलोड और अन्य गतिविधियों के लिए अविश्वसनीय रूप से तेज़ एक्सेस सक्षम करेगा। इस लॉन्च के परिणामस्वरूप, एयरटेल 5जी प्लस भारत में मोबिलिटी, लॉजिस्टिक्स, मैन्युफैक्चरिंग, हेल्थकेयर, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा।
बीते एक वर्ष में विभिन्न प्रकार के उन बेहद असरकारक उपयोग के मामलों में एयरटेल ने 5जी की अपनी क्षमता प्रदर्शित की है, जो हमारे व्यक्तिगत जीवन और बिजनेस करने के तरीके दोनों को बदल देंगे। हैदराबाद में भारत के पहले लाइव 5जी नेटवर्क, भारत के खेल को बदलने वाले ऐसे क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच का 5जी पावर्ड होलोग्राम, जो उस समय खेला गया, जब उसकी टीवी कवरेज नहीं हुई थी, भारत की पहली 5जी कनेक्टेड एम्बुलेंस का निर्माण और कारखाने की उत्पादकता बढ़ाने के लिए बॉश के परिसर में भारत का पहला निजी 5जी नेटवर्क स्थापित करना, हर जगह एयरटेल 5जी इनोवेशन के मामले में आगे रहा है।


