- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
रेडीमेड गारमेन्ट्स बुकिंग फेयर में देश भर से आ रहे डीलर्स
• 26 दिसंबर से शुरू हुए तीन दिनी रेडीमेड गारमेन्ट्स बुकिंग फेयर में समर 2023 एक्सक्लूसिव कलेक्शन का प्रदर्शन
इंदौर. दिसंबर 2022: इंदौर के उत्सव गार्डन में तीन दिवसीय रेडीमेड गारमेंटस बुकिंग फेयर के दूसरे दिन देश भर के रेडीमेड गारमेंट मैन्युफैक्चरर, डीलर्स और डिस्ट्रिब्यूटर्स का आना जारी रहा और इसे लेकर ख़ासा उत्साह देखा गया। इस पूरे फेयर के समन्वयक इंडियन कमीज़ के श्री राजेश जैन हैं। जैन बताते हैं कि यह देश- विदेश के नामी ब्रांड्स का अपने अगले फैशन सीजन के लिए अपनी कार्ययोजना लेकर आते हैं। आगामी सीजन के लिए डिजाईन और कलेक्शन डीलर्स और डिस्ट्रिब्यूटर्स के सामने पहली बार पेश की जाती हैं और इन्हीं का आधार पर बुकिंग की जाती हैं।गारमेंट फेयर का औपचारिक उद्घाटन इंदौर के सम्माननीय एवं वरिष्ठतम रिटेलर श्री मदनलाल जी कपूर द्वारा किया गया।
इस फेयर को किए जाने की रूपरेखा के बारे में कपिला क्लोदिंग कम्पनी, इंदौर के श्री मनीष कपूर का कहना है कि इंदौर मध्यप्रदेश का प्रमुख रेडीमेड गारमेंट हब है, जिसके चलते पूरे प्रदेश के व्यापारी खरीदारी के लिए इंदौर आते रहते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यह सोचा गया कि क्यों न एक ऐसा फेयर शुरू किया जाए के माध्यम से मैन्युफैक्चरर, डीलर्स और डिस्ट्रिब्यूटर्स के बीच एक कड़ी कि तरह काम कर सके और जिसमें इन तीनों के बीच एक सीधा संवाद स्थापित हो सके। इसी विचार के साथ रेडीमेड गारमेंट्स बुकिंग फेयर को चार साल पहले पहली बार आयोजित किया गया और हर साल इसका महत्व और सहभागिता लगातार बढ़ी है। इस बार भी इंदौर के 100 से अधिक रेडीमेड गारमेंट डीलर्स और गारमेंट निर्माता एक ही स्थान पर अपने गर्मियों के सीजन के सैम्पल्स प्रदर्शित करते हैं जिनके आध्जर पर अगले सेसन कि बुकिंग भी करना आसन होता है। यह फेयर आम नागरिकों के लिए नहीं है। यह बी टू बी यानि पूरी तरह व्यावसायिक फेयर है और इसमें रेडीमेड गारमेंट से जुड़ी सभी कड़ियाँ आमंत्रित की जाती हैं।
इस फेयर को लेकर कपिलादेवी इंटरप्राइजेज के श्री अर्पित कपूर का कहना है कि ‘इस फेयर में खासकर मध्य प्रदेश के व्यापारियों को गारमेंट्स के नए एक्सक्लूसिव कलेक्शन की विस्तृत श्रृंखला, क्वालिटी और रेट्स की तुलना करने के लिए दिल्ली, मुंबई या बैंगलोर जैसी तीन अलग दिशाओं में नहीं जाना पड़ता। इन अलग अलग जगहों पर जाकर भी व्यापारियों को इतने समग्र कलेक्शन देखने को नहीं मिल पाते जितने और जितनी आसानी से मात्र तीन दिन में इंदौर शहर में ही उनके लिए अगले सीजन की सारी खरीदारी सुविधाजनक हो जाती है। इस फेयर कि एक विशेषता यह भी है कि इसमें डीलर्स और व्यापारियों को सीधे निर्माताओं से मिलने का भी मौका मिलता है इसका दोनों पक्षों को फायदा होता है। जहाँ व्यापारियों के माध्यम से निर्माताओं को मांग के बारे में जानकारी हासिल होती है वहीं निर्माताओं द्वारा लाये गए नए डिजाईन और अगले सीजन को लेकर उनकी योजनाओं से डीलर्स रुबरु होते हैं।
आभास मार्केटिंग के श्री आकाश जैन ने कहा कि हम इस फेयर में वूमेंसवियर, मेन्सवियर, किड्सवियर और फैशन एक्सेसरीज के अगले सीजन को हाईलाइट करते हैं। इस आयोजन से पहले छोटे- छोटे ग्रुप्स मिलकर डीलर्स को आमंत्रित करते हैं और तीन दिनों तक के इस आयोजन से रेडीमेड के अगले सीजन की रूपरेखा तय हो जाती है जिसमें ऑर्डर्स की बुकिंग भी शामिल होती है।
जबलपुर के वीणा गारमेंट्स के श्री सुनील पुरुसवानी इस फेयरमें सहभागिता से उत्साहित हैं और कहते हैं कि इस तरह के गारमेंट फेयर पूर्व में भी तीन बार किये जा चुके हैं और हर साल इनकी उपयोगिता बढ़ती हुई महसूस हुई है, यह चौथा साल है और इस बार हम महसूस कर रहे हैं कि हम मैन्युफैक्चरर ही नहीं डीलर्स और डिस्ट्रिब्यूटर्स भी इसका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। धीरे धीरे इस फेयर ने देश भर में अपनी पहचान बना ली है और अब इस फेयर में मध्य प्रदेश के अलावा दक्षिण भारत, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के व्यापारी भी काफी बड़ी संख्या में आने लगे हैं यानि तीन दिनों के लिए देश भर से आए गारमेंट क्षेत्र के दिग्गजों की मेहमाननवाजी इंदौर निभाता है।
फेयर के दूसरे दिन मिले उत्साहजनक प्रतिसाद को देखते हुए फेयर के समन्वयक और इंडियन कमीज़ के प्रमुख श्री राजेश जैन ने कहा कि फेयर के चौथे वर्ष में हम गारमेंट मैन्युफैक्चरर, डीलर्स और डिस्ट्रिब्यूटर्स के आभारी हैं जिन्होंने हर साल की तरह इस साल भी पूरे उत्साह से इसमें भाग ले रहे हैं इसके साथ ही हम रिटेलर्स और होलसेलर्स के भी आभारी हैं, जिनका भरपूर समर्थन हमें मिल रहा है। इस फेयर में हो रही बुकिंग्स के आंकड़े भी उत्साह बढाने वाले हैं।


