- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एयरटेल और पर्प्लेक्सिटी की साझेदारी: 36 करोड़ ग्राहकों को मिलेगा पर्प्लेक्सिटी प्रो का सालभर फ्री एक्सेस
17,000 रुपये का सालाना सब्सक्रिप्शन अब एयरटेल ग्राहकों के लिए बिल्कुल मुफ्त
नई दिल्ली, 17 जुलाई 2025: भारती एयरटेल ने पर्प्लेक्सिटी के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत वह अपने सभी 36 करोड़ ग्राहकों को पर्प्लेक्सिटी प्रो का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध कराएगा।
पर्प्लेक्सिटी एक आधुनिक जनरेटिव एआई टूल है, जो पारंपरिक सर्च इंजन के मुकाबले कहीं ज्यादा तेज़, सटीक और गहराई से रिसर्च किए गए जवाब, यूज़र को संवाद शैली में उपलब्ध कराता है। यह केवल वेबसाइट लिंक्स दिखाने की बजाय ऐसा उत्तर देता है, जिसे सीधे पढ़ा और समझा जा सके और जिसे यूज़र अपनी ज़रूरत के अनुसार एआई से संवाद कर और बेहतर बना सकता है।
पर्प्लेक्सिटी की एक फ्री सेवा भी मौजूद है, जिसमें बेसिक सर्च फीचर्स मिलते हैं। लेकिन पर्प्लेक्सिटी प्रो वर्जन खासतौर पर प्रोफेशनल्स और हेवी यूज़र्स के लिए बनाया गया है। इसमें रोजाना अधिक प्रो सर्च की सुविधा, एडवांस एआई मॉडल्स (जैसे जीपीटी-4.1, क्लॉड आदि) का एक्सेस, मॉडल चयन की सुविधा, डीप रिसर्च, इमेज जनरेशन, फाइल अपलोड व एनालिसिस, और पर्प्लेक्सिटी पर्प्लेक्सिटी लैब्स जैसे इनोवेटिव टूल्स मिलते हैं, जो किसी भी विचार को वास्तविकता में बदलने में मदद करते हैं। इस सब्सक्रिप्शन की वैश्विक कीमत रु17,000 सालाना है।
अब यह रु17,000 की पर्प्लेक्सिटी प्रो सेवा एयरटेल के सभी मोबाइल, वाई-फाई और डीटीएच ग्राहकों को एक साल के लिए मुफ्त में दी जा रही है। भारत में किसी टेलीकॉम कंपनी और जनरेटिव एआई के बीच यह अपनी तरह की पहली साझेदारी है। ग्राहक एयरटेल थैंक्स एप के ज़रिए इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।
साझेदारी पर बोलते हुए भारती एयरटेल के वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर गोपाल विट्टल ने कहा, “हम पर्प्लेक्सिटी के साथ इस गेम-चेंजर साझेदारी की घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हैं। यह सहयोग करोड़ों यूज़र्स को एक शक्तिशाली और रियल टाइम नॉलेज टूल उनके हाथों में मुफ्त उपलब्ध कराएगा। भारत में अपनी तरह की यह पहली जनरेटिव एआई साझेदारी, ग्राहकों को डिजिटल दुनिया के बदलते ट्रेंड्स के साथ आत्मविश्वास और सहजता से आगे बढ़ने में मदद करेगी।”
पर्प्लेक्सिटी के को-फाउंडर और सीईओ अरविंद श्रीनिवास ने कहा, “यह साझेदारी भारत में और अधिक लोगों — चाहे वह छात्र हों, कामकाजी प्रोफेशनल्स या गृहिणियां — को सटीक, भरोसेमंद और प्रोफेशनल-ग्रेड एआई उपलब्ध कराने का एक शानदार माध्यम है।पर्प्लेक्सिटी प्रो के साथ यूज़र्स को जानकारी खोजने, सीखने और अपने काम को करने का एक ज्यादा स्मार्ट और आसान तरीका मिलता है।”
इस साझेदारी की ताक़त को एक उदाहरण से समझा जा सकता है, राजकोट का एक छात्र पर्प्लेक्सिटी प्रो की मदद से वेब पर वैध रिसर्च प्रोसेस सीख सकता है, अपने प्रोजेक्ट्स को व्यवस्थित और सटीक तरीके से तैयार कर सकता है, जिससे उसकी एकेडमिक क्वालिटी में सुधार होगा।कन्याकुमारी की एक गृहिणी को अपने रोज़मर्रा के कार्यों में तेज़ और स्पष्ट जवाब मिल सकते हैं, जिससे रचनात्मकता और निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी।
एक बिज़ी प्रोफेशनल, जो अपने परिवार के साथ छुट्टी की योजना बना रहा है — पर्प्लेक्सिटी प्रो केवल कुछ सेकेंड में यूज़र द्वारा बताए गए बजट, समय और गतिविधियों के अनुसार पूरा ट्रैवल इटिनरेरी तैयार कर सकता है। इससे यूज़र की प्रोडक्टिविटी बढ़ती है और योजना से जुड़ा तनाव पूरी तरह खत्म हो जाता है।
*ग्राहकों को मिलने वाले लाभ वर्तमान पर्प्लेक्सिटी पर्प्लेक्सिटी एआई सब्सक्रिप्शन (1 वर्ष के लिए) पर आधारित हैं। शर्तें लागू।


