- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
नारायणा ने अपनी नारायण शैक्षणिक योग्यता परीक्षा (NSAT)-2025 के 20 वें संस्करण की घोषणा की
इंदौर : नारायणा एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस ने गर्व के साथ NSAT 20 वें संस्करण की घोषणा की है l नारायण शैक्षणिक योग्यता परीक्षा (NSAT)-2025 प्रतिष्ठित वार्षिक परीक्षा छात्रों को ₹50 करोड़ से अधिक की छात्रवृत्तियाँ और ₹1 करोड़ से अधिक के नकद पुरस्कार प्रदान करेगी। देशभर के छात्रों द्वारा बहुप्रतीक्षित यह परीक्षा अकादमिक उत्कृष्टता की पहचान करने, उसे पोषित करने और पुरस्कृत करने का उद्देश्य रखती है।
कक्षा 5 से 11 (साइंस स्ट्रीम) तक के छात्रों के लिए खुली इस परीक्षा के माध्यम से छात्रों के ज्ञान, लॉजिकल रीजनिंग, और प्रॉब्लम सोल्विंग एबिलिटी का आकलन राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा। नारायण शैक्षणिक योग्यता परीक्षा (NSAT)-2025 युवाओं को अपनी सीमाओं को पार करने और ऊंचाइयों तक पहुँचने के लिए प्रेरित करता है। यह परीक्षा 300 से अधिक शहरों में आयोजित की जाएगी और विविध पृष्ठभूमि के छात्रों को समान अवसर प्रदान करेगी।
छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, एनएसऐटी 2025 ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रारूपों में आयोजित किया जाएगा। परीक्षाएं 5, 12, 19 और 26 अक्टूबर 2025 को निर्धारित की गई हैं। पिछले संस्करण में 2.5 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था, और इस वर्ष संख्या के नए कीर्तिमान की उम्मीद है।
इस अवसर पर नारायणा एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस की निदेशक डॉ. पी. सिंधुरा और सुश्री पी. शरनी ने कहा: “एनएसऐटी का 20वां संस्करण अब तक का सबसे प्रभावशाली होगा, जो देशभर के 3,000 से अधिक स्कूलों के छात्रों तक पहुंचेगा। साइंस, गणित और मेंटल एबिलिटी के मूल्यांकन के साथ एनएसऐटी तार्किक सोच को बढ़ावा देता है और एक समान मंच तैयार करता है। 100% तक की छात्रवृत्तियाँ दी जाएंगी ताकि प्रतिभाशाली छात्रों को उनके सपनों को पूरा करने में पूरा सहयोग मिल सके।”
चार दशकों की गौरवपूर्ण विरासत के साथ, नारायणा एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस लगातार शैक्षणिक उत्कृष्टता के नए मानदंड स्थापित कर रही है। “आपका सपना, हमारा सपना” के मूलमंत्र पर विश्वास रखते हुए नारायणा छात्रों को उनकी अकादमिक और व्यक्तिगत सफलता की दिशा में प्रेरित करता है।


