- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एयरटेल बिजनेस और सिस्को ने उद्यमों के नेटवर्किंग को सरल और सुरक्षित बनाने के लिए ‘एयरटेल एसडी-ब्रांच’ लॉन्च किया
एयरटेल एसडी-ब्रांच, संगठनों को शाखा स्थानों पर कुशल नेटवर्क प्रबंधन के लिए एकीकृत, केंद्रीकृत प्लेटफार्म प्रदान करेगा।
सिस्को मेराकी द्वारा संचालित, यह उद्यमों को सरल प्रावधान और कनेक्टिविटी के साथ जटिल नेटवर्क आवश्यकताओं को प्रबंधित और विस्तारित करने में मदद करेगा
गुरुग्राम (भारत), सितंबर, 2024: भारती एयरटेल (एयरटेल) की बी2बी शाखा एयरटेल बिजनेस और नेटवर्किंग और सुरक्षा में विश्व में अग्रणी सिस्को ने आज ‘एयरटेल सॉफ्टवेयर-डिफाइंड (एसडी) ब्रांच’ – उद्यमों के लिए एक सरल, सुरक्षित, क्लाउड-आधारित, एंड-टू-एंड प्रबंधित नेटवर्क समाधान, लॉन्च किया।
सिस्को मेराकी क्लाउड-फर्स्ट प्लेटफॉर्म द्वारा संचालित, एयरटेल एसडी-ब्रांच, कई शाखा स्थानों पर LAN, WAN, सुरक्षा और कनेक्टिविटी के एकीकृत प्रबंधन को सक्षम करेगा, जिससे उद्यमों को अपने नेटवर्क प्रबंधन को सरल बनाने, एप्लीकेशन की कार्यक्षंमता बढ़ाने और पूरे शाखा नेटवर्क बुनियादी ढांचे से ज्यादा बेहतर कार्यक्षमता प्राप्त करने और उसको बेहतर तरीके से नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
शरत सिन्हा, सीईओ – एयरटेल बिजनेस, ने कहा, “हम ‘सिस्को मेराकी इंडिया रीजन’ के साथ साझेदारी में देश के उद्यमों के लिए अपने क्रांतिकारी नेटवर्क समाधान के लॉन्च की घोषणा करते हुए रोमांचित हैं। यह सेवा इसलिए तैयार की गई है ताकि उद्मम, आईटी प्रबंधन के कामों में उलझे रहने के बजाय अपना अधिक से अधिक ध्यान मुख्य व्यावसायिक परिणामों को बेहतर करने पर लगा सकें। यह ग्राहकों को एक सरल नेटवर्क समाधान प्रदान करेगा जिससे उद्मम का विस्तार करना आसान होगा जिससे उपयोगकर्ता बेहतर कार्यक्षमता और सुरक्षा के साथ व्यावसायिक एप्लीकेशन उपयोग कर सकेंगे।”
डेज़ी चिट्टिलापिल्ली, अध्यक्ष, सिस्को इंडिया और सार्क (SAARC), ने कहा, “हम एक ऐसे माहौल में रहते हैं जहां कार्यस्थल जगह-जगह बिखरे हुए हैं और कई तरह के एप्लीकेशन उपयोग करने पड़ते हैं, जिससे विश्वसनीय और कुशल नेटवर्क बुनियादी ढांचे की अच्छी व्यवस्था होना जरूरी हो जाता है। एयरटेल के साथ हमारी साझेदारी का उद्देश्य उद्यमों को एक ऐसा प्लेटफॉर्म समाधान देकर मजबूत बनाना है जो कई स्थानों पर एकीकृत, चुस्त और सुरक्षित अनुभव प्रदान करता हो, जिससे व्यवसायों को हाइपर – कनेक्टेड दुनिया में सफल होने में सक्षम बनाया जा सके।”
एयरटेल एसडी-ब्रांच, रिटेल, शिक्षा, बैंकिंग और स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रों में उद्यमों की नेटवर्क बुनियादी ढांचे से जुड़ी तरह-तरह की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह व्यवसायों द्वारा अपनी जटिल नेटवर्क आवश्यकताओं के प्रबंधन के तरीके को बदल देगा, जिससे शाखा स्थानों पर मजबूत और कुशल कनेक्टिविटी बनाने में मदद मिलेगी। एयरटेल के व्यापक कनेक्टिविटी समाधानों और उन्नत नेटवर्क प्रबंधन क्षमताओं और सिस्को की सुरक्षित नेटवर्किंग में विशेषज्ञता के साथ, यह समाधान संगठनों की नेटवर्क आवश्यकताओं के लिए एकीकृत, केंद्रीकृत प्लेटफार्म प्रदान करता है, जिससे नेटवर्क का प्रबंधन अधिक कुशलता से किया जा सकता है।
आज के मिश्रित कार्य वातावरण में, कर्मचारी कई स्थानों से काम कर रहे हैं, विभिन्न कनेक्शनों का उपयोग कर रहे हैं और विविध प्लेटफार्मों पर जानकारी तक पहुंच रहे हैं। जबकि इससे कर्मचारियों को अपनी सुविधा के अनुसार मनचाहा चयन करने का मौका मिलता है, लेकिन इससे व्यवसाय के लिए नई चुनौतियां पैदा हो गई हैं क्योंकि उन्हें ग्राहक-स्वामित्व वाले और गैर-स्वामित्व वाले नेटवर्क पर लोगों और उपकरणों को जोड़ना और साथ ही उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करना होगा। सिस्को के साइबरसुरक्षा तत्परता सूचकांक के अनुसार, भारत में 92% कंपनियों ने कहा है कि उनके कर्मचारी अप्रबंधित उपकरणों से कंपनी के प्लेटफॉर्म तक पहुंचते हैं, और उनमें से 48% अपने समय के पांचवां हिस्स तक अप्रबंधित उपकरणों से कंपनी के नेटवर्क पर लॉग इन रहते हैं। इसके अतिरिक्त, 39% कंपनियों ने बताया है कि उनके कर्मचारी एक सप्ताह में बदल-बदलकर कम से कम छह नेटवर्कों का उपयोग करते हैं।
नेटवर्क के केंद्रीय प्रबंधन, सरल डैशबोर्ड, स्वचालित प्रक्रियाओं, उन्नत विश्लेषण और उच्च प्रदर्शन वाले कनेक्टिविटी समाधानों जैसी ऐसी क्षमताओं के साथ संचालित, जिन्हें विशिष्ट व्यावसायिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अनुकूलित किया जा सकता है, एयरटेल एसडी-ब्रांच, उद्यमों को अपने शाखा नेटवर्क पर बेहतर नियंत्रण पाने में मदद करेगा। प्रत्येक अलग शाखा स्थान के लिए अनुकूलित किए जा सकने वाले सदस्यता मॉडल के साथ, यह ‘ब्रांच’ व्यवसायों को मांग के अनुसार अपने नेटवर्क को बढ़ाने की सुविधा भी प्रदान करेगा।


