- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एयरटेल का कहना है अनिश्चितता के बीच ग्राहक सुविधा के हर संभव प्रयास किए जाएंगे
नई दिल्ली. टेलीकॉम ऑपरेटर एयरटेल ने कहा है कि उसके रिटेल स्टोर अब ज्यादातर जगहों पर खुल गए हैं और ‘कान्सीएर्ज सर्विस’ जैसे ग्राहकों को घर पर ही ब्रॉडबैंड और डीटीएच इंस्टालेशन और सिम कार्ड डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।
ग्राहकों के लिए जारी किए गए एक नोट में, एयरटेल के सीईओ गोपाल विट्टल ने कहा कि जब देश के बड़े हिस्से से प्रतिबंध हटाए जा रहे हैं, तो “और भी अनिश्चितता प्रतीत हो रही है” क्योंकि लोग अपने प्रियजनों की सुरक्षा के लिए चिंतित हैं। साथ ही लोगों में नौकरी और आय के बारे में चिंता बढ़ रही है।
विट्टल ने कहा, “एयरटेल में, हम इस अनिश्चितता के साथ सहानुभूति रखते हैं। इसलिए अब जब हम में से प्रत्येक व्यक्ति को इस नई परिस्थिति (न्यू नार्मल) को स्वीकार करते हुए अपना जीवन आगे बढ़ाना हैं, एक चीज है, जिसके बारे में हम आपको चिंता नहीं करने देना चाहते हैं- आपकी अपनों से जुड़े (कनेक्टेड) रहने की जरूरत।
लॉकडाउन और कोरोनावायरस महामारी के दौरान कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने और सेवाओं को जारी रखने के लिए कंपनी द्वारा किए गए उपायों को बताते हुए, विट्टल ने कहा कि एक मिलियन से अधिक ग्राहक पहले ही ‘सुपर हीरोज’ प्रोग्राम से जुड़ चुके हैं, और इससे कई लाख लोगों को जुड़े (कनेक्टेड) रहने में मदद मिली है।
यदि आप किसी को हमारी सेवाओं तक पहुँचने में मदद करना चाहते हैं या उनके बिलों का भुगतान करने में मदद करना चाहते हैं या उनके लिए रिचार्ज करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप हमारी सुपर हीरोज पहल से जुड़ सकते हैं।
विट्टल ने कहा कि एक लाख से अधिक ग्राहक पहले ही इस प्रोग्राम का हिस्सा बन चुके हैं और लाखों लोगों को जुड़े (कनेक्टेड) रहने में मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी के रिटेल स्टोर अब ज्यादातर स्थानों पर खुले हैं और एयरटेल ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक सावधानी रखेगा।
“यदि आप हमारी सेवाएं अपने घर पर ही प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमारे पास अब ‘कान्सीएर्ज सर्विस’ भी है और हमें आपके घर आने में खुशी होगी। चाहे आपको घर पर ही सिम डिलीवर करना हो या ब्रॉडबैंड और डीटीएच का इंस्टालेशन करना, हम यह सब कर सकते हैं।” उन्होंने कहा कि क्षेत्र की टीमों को एक नए संपर्क रहित वितरण (कॉन्टैक्टलेस डिलीवरी) और इंस्टालेशन प्रोटोकॉल पर प्रशिक्षित किया गया है।
उन्होंने कहा कि ‘डिजिटल चैनल’ को और भी सरल बनाया गया है ताकि उपयोगकर्ता मोबाइल / टीवी रिचार्ज कर सकें, बिलों का भुगतान कर सकें, नई सेवाएं खरीद सकें या कहीं से भी शिकायत कर सकें।


