- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
KwaiSavage चैलेंज दिला रहा प्रशंसकों को रैप आर्टिस्ट्स विजीता और इट्स सिमर से मिलने का मौका
नई दिल्लीे. रैप संगीत के अदाकार विजीता, इट्स सिमर और सिमरन कौर का नया गाना #Savage पिछले शनिवार शॉर्ट वीडियो-शेयरिंग ऍप क्वाइ (KWAI) पर रिलीज़ किया गया।
लगभग 14,000 यूज़र्स ने क्वाइ ऍप पर विजीता और इट्स सिमर के साथ लाइव शो में आने का मौका जीतने के लिए #KwaiSavage चैलेंज में भाग लिया है। इट्स सिमर ने गुरुवार, 11 जून को एक घंटे के क्वाइ लाइव सेशन प्रस्तुत किया। विजीता शुक्रवार, 18 जून को रात 8 बजे से 9 बजे के बीच क्वाइ ऍप पर दूसरे लाइव सेशन की मेज़बानी करेंगे।
चैलेंज में हिस्सा लेने के लिए क्वाइ यूज़र्स को नए वीडियो पोस्ट करने होते हैं जिनमें उन्हें सैवेज गाने पर डांस करना होता है और साथ में खास #Savageface फ़िल्टर उपयोग करना होता है। दरभंगा के रहने वाले 24 वर्षीय विजय कुमार का क्वाइ पर ‘VJ the Mastitane’ के नाम से प्रोफाइल है।
इस चैलेंज में भाग लेते हुए विजय ने कहा, “मैं विजीता और इट्स सिमर का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं और इस गाने के रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। मैं सैवेज गाने का भोजपुरी में अपना संस्करण बना रहा हूं, अगर मुझे मौका मिले तो मैं उनके लिए इसे गाऊंगा। यह अच्छी बात है कि जानी-मानी हस्तियां प्रशंसकों को उनके साथ बातचीत करने का मौका दे रही हैं और हमें ऐसा महसूस करवा रही हैं कि हम भी गाने की सफलता का हिस्सा हैं।”
यह गाना प्रमुख क्वाइ यूजर्स के बीच भी लोकप्रियता हासिल कर रहा है। सरिता कुमारी के क्वाइ ऍप पर ‘Naina055 ’प्रोफ़ाइल नाम के तहत करीब छह लाख फोलोअर्स हैं। सैवेज सुनने के बाद वह रैप म्यूजिक की फैन बन गयीं।
वह कहती हैं,”मैंने पहले कभी रैप या हिप-हॉप गाने नहीं सुने लेकिन अब विजीता और इट्स सिमर की बदौलत मैंने बिल्कुल नई शैली को जाना समझा है। मैं लगातार सैवेज के बोल गुनगुनाती हूं अगर मैं लाइव स्ट्रीम का हिस्सा बनती हूं तो मैं गाऊंगी और उन्हें इस तरह का आकर्षक गाना बनाने के लिए धन्यवाद दूंगी।”हिमाचल प्रदेश के पालमपुर की इस 37 वर्षीय गृहिणी ने पहली बार अपने दोस्त की पोस्ट पर पर सैवेज को सुना।
दूसरे प्रशंसक भी गाने को पसंद कर रहे हैं और अपने वीडियो के माध्यम से इस बारे में बात करना चाहते हैं। मस्तूरी, छत्तीसगढ़ की 22 वर्षीय पिंकी गुप्ता कहती है, “मैं गाने के बोल सुनकर हैरान रह गई। यह गाना बहुत आसानी से आप पर छा जाता है। मैं चाहती हूं कि हर कोई इस शानदार गाने को सुने और #KWAIchallenge के माध्यम से और भी लोग इस के बारे में जानें।” पिंकी को रैप म्यूज़िक पसंद है और वह एक लोकप्रिय क्वाइ सेलेब्रिटी हैं।
‘Khejal’ नाम के उनके प्रोफाइल पर लगभग 94,000 फोलोअर्स हैं। पिंकी कहती हैं, “अगर मुझे मौका मिलता है, तो मैं क्वाइ लाइव पर कलाकारों के लिए सैवेज पर डांस करना चाहती हूं।”
क्वाइ के प्रवक्ता ने कहा, ”हम #KwaiSavage चैलेंज को मिल रही प्रतिक्रिया से काफी प्रसन्न हैं और यह देखकर ख़ुश हैं कि लोग हज़ारों वीडियो के ज़रिए गाने पर थिरकने की अपनी बेहतरीन कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। हमें पूरा भरोसा है कि क्वाइ ऍप पर मौजूद लाखों रैप और हिप हॉप संगीत के प्रशंसक विजीता और इट्स सिमर द्वारा किए जार हे दो क्वाइ लाइव से शन को बहुत सफल बनाएंगें।”
सैवेज को जे.हिंद फिल्म्स के सहयोग से का ली देना ली म्यूज़िक और सागा म्यूज़िक के बैनर तले रिलीज़ किया गया है। गाना सागा म्यूज़िक के लेबल के तहत सभी लोकप्रिय स्ट्रीमिंग और संगीत डाउनलोडिंग पोर्टल्स पर उपलब्ध है।
क्वा्इ की लोकप्रिय वीडियो शेयरिंग ऍप एंड्रॉयड और आईओएस यूज़र्स के लिए मुफ्त उपलब्धव है और लोग अपने स्मा्र्टफोन के जरिए इस पर फन वीडियो देखते या शेयर करते हैं। अपने लाखों यूज़र्स तथा हर दिन दिन पब्लिश होने वाले वीडियो के साथ क्वा इ अब भारत में सर्वाधिक लोकप्रिय शॉर्ट वीडियो शेयरिंग ऍप्सर में से एक बन गई है।


