- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अजय-अतुल के ‘फूल पारिजात’गाने में दिखा शिवाजी महाराज और सईबाई के रिश्ते का सच्चा और भावुक रंग
जियो स्टूडियोज़ और मुंबई फिल्म कंपनी की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ 1 मई, महाराष्ट्र दिवस पर रिलीज़ होने के बाद से लगातार बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का बेहद खूबसूरत और भावुक गीत ‘फूल पारिजात’ रिलीज़ किया है।
इस गाने के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज का एक ऐसा रूप देखने को मिलता है, जो उन्हें सिर्फ एक महान योद्धा राजा नहीं बल्कि एक प्यार करने वाले और समझदार जीवनसाथी के रूप में भी सामने लाता है। गाना सईबाई की नज़रों से उनके रिश्ते की मासूमियत, अपनापन और गहरे प्रेम को बेहद खूबसूरती से दिखाता है।
भारत की सबसे पसंदीदा गायिकाओं में से एक श्रेया घोषाल की आवाज़ में सजा ‘फूल पारिजात’ अब अपने वीडियो ट्रैक के साथ रिलीज़ हो चुका है। गाने में प्रेम को बहुत ही सादगी और भावनात्मक तरीके से दिखाया गया है। इसमें दिखाया गया रिश्ता सिर्फ प्यार तक सीमित नहीं, बल्कि विश्वास, समर्पण और आत्मिक जुड़ाव का एहसास भी देता है।
अजय-अतुल द्वारा कंपोज़ किए गए इस गीत में पारिजात के फूल का इस्तेमाल एक खास प्रतीक के रूप में किया गया है। जैसे किसी की ज़िंदगी में कोई अनमोल और दिव्य तोहफा आए, वैसे ही सईबाई की दुनिया में छत्रपति शिवाजी महाराज का होना दिखाया गया है। गाने की सबसे खास बात इसकी सादगी और भावनाओं की गहराई है, जो सीधे दिल तक पहुंचती है।
हिंदवी स्वराज्य की गूंज अब पहले से कहीं ज्यादा बुलंद हो चुकी है। ‘राजा शिवाजी’ इस साल भारतीय फिल्मों में चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बनकर उभरी है और मराठी सिनेमा में भी एक बड़ी और प्रभावशाली रिलीज़ साबित हुई है। जियो स्टूडियोज़ और मुंबई फिल्म कंपनी द्वारा बड़े स्तर पर रिलीज़ की गई इस फिल्म ने परिवारों को फिर से सिनेमाघरों तक खींच लाया है।
जियो स्टूडियोज़ प्रस्तुत और मुंबई फिल्म कंपनी द्वारा निर्मित ‘राजा शिवाजी’ को ज्योति देशपांडे और जिनिलीया देशमुख ने प्रोड्यूस किया है। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और विरासत पर आधारित यह ऐतिहासिक फिल्म 1 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में मराठी और हिंदी भाषा में रिलीज़ हुई है।
फिल्म का संगीत वॉर्नर म्यूजिक इंडिया और देश म्यूजिक के तहत रिलीज़ किया गया है।
‘फूल पारिजात’ अब सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।


