- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
शाश्वत सचदेव, दर्शन रावल से लेकर जुबिन नौटियाल तक: सिंगर्स जो सोशल मीडिया पर रखते हैं लो-की प्रोफाइल
हिंदी सिनेमा के मशहूर सिंगर्स ने अलग-अलग भावनाओं और मूड्स को अपनी आवाज़ के जरिए दर्शकों तक पहुंचाकर म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। इन कलाकारों ने कई सुपरहिट गाने दिए हैं और लोगों के दिलों पर राज किया है, लेकिन इसके बावजूद ये सोशल मीडिया पर लो-प्रोफाइल रहना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ सिंगर्स के बारे में:
अरिजीत सिंह:
देशभर में पसंद किए जाने वाले अरिजीत सिंह ने एक से बढ़कर एक चार्टबस्टर गाने दिए हैं और कई कॉन्सर्ट्स व म्यूजिकल शोज़ में अपनी शानदार मौजूदगी दर्ज कराई है। हालांकि अरिजीत की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, लेकिन वह सोशल मीडिया पर बेहद कम एक्टिव रहते हैं और हमेशा अपने काम को ही अपनी पहचान बनने देते हैं।
दर्शन रावल:
दर्शन रावल इन दिनों अपने नए रिलीज़ हुए गाने साथिया को मिल रहे प्यार को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा प्रीत रे, सजना, मन्नत जैसे उनके कई रोमांटिक गाने फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। दर्शन अपने रोमांटिक ट्रैक्स से लोगों के दिलों पर जादू चलाते रहते हैं और वाराणसी से लेकर कालीकट तक सफल कॉन्सर्ट्स कर चुके हैं। अब वह 10 मई को पुणे में भी परफॉर्म करने वाले हैं। इंस्टाग्राम पर 18.6 मिलियन फॉलोअर्स होने के बावजूद दर्शन सोशल मीडिया पर ज्यादा शोर मचाने के बजाय अपने गानों को ही बोलने देते हैं।
विशाल मिश्रा:
विशाल मिश्रा ने पहले भी मैं, कैसे हुआ, पहला प्यार जैसे गानों के जरिए रोमांटिक म्यूजिक को एक नई पहचान दी है। आज के दौर के सबसे भरोसेमंद सिंगर्स में गिने जाने वाले विशाल के गाने दर्शकों की जुबां पर रहते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी लो-की रहना पसंद करते हैं।
शाश्वत सचदेव:
शाश्वत सचदेव ने अपनी हालिया रिलीज़ धुरंधर और धुरंधर: द रिवेंज से खास पहचान बनाई है। इसके अलावा उन्होंने उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक, वीरे दी वेडिंग जैसी फिल्मों के संगीत में भी अहम योगदान दिया है। इतनी सफलता मिलने के बावजूद शाश्वत सोशल मीडिया पर सीमित मौजूदगी रखना पसंद करते हैं।
जुबिन नौटियाल:
शेरशाह, कबीर सिंह, लवयात्री, सैयारा जैसी फिल्मों के गानों से जुबिन नौटियाल ने संगीत प्रेमियों के दिलों में खास जगह बनाई है। उनके गाने आज भी लोगों की प्लेलिस्ट पर राज करते हैं। जुबिन लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपने काम को ही अपनी सबसे बड़ी पहचान बनने देते हैं।
भले ही ये सिंगर्स सोशल मीडिया पर लो-की रहना पसंद करते हों, लेकिन अपनी soulful आवाज़ और शानदार संगीत के दम पर ये आज भी इंडस्ट्री और दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं।


