- CBM India Launches Three-Year Initiative to Train 240 Grassroots Rehabilitation Workers
- Shakti Pumps Brings Made-in-India Solar and Pumping Solutions to the Global Stage at Big 5 Global 2026
- टाईरन ट्रैवल मार्केटिंग ने मल्टी-सिटी ट्रेड रोडशो के साथ पूरे भारत में रॉयल कैरेबियन इंटरनेशनल का विस्तार किया
- TIRUN Travel Marketing Takes Royal Caribbean International Across India With Multi-City Trade Roadshows
- रेज फाइनेंशियल सर्विसेज ने लॉन्च किया ट्रेडिंगचार्ट्स: भारतीय ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए नए सिरे से तैयार एआई आधारित चार्टिंग प्लेटफॉर्म
आकाश इंस्टीट्यूट ने अपनी राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा, ‘ANTHE-2020’ की घोषणा की; 26 नवंबर से 06 दिसंबर, 2020 के दौरान इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा
सितंबर. देश भर में 200 से अधिक केंद्रों के साथ डॉक्टर एवं आईआईटीयन बनने के इच्छुक छात्रों को प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले अग्रणी संस्थान, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) ने अपनी प्रमुख वार्षिक छात्रवृत्ति परीक्षा के ग्यारहवें संस्करण की घोषणा की है, जिसे आकाश नेशनल टैलेंट हंट एग्जाम (ANTHE) के नाम से जाना जाता है। देश के 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 26 नवंबर से 06 दिसंबर, 2020 के दौरान क्रमबद्ध तरीके से इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
26 नवंबर से 06 दिसंबर, 2020 (हर दिन) के दौरान दोपहर 02:00 बजे से लेकर शाम के 07:00 बजे के बीच ऑनलाइन परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इस लॉगिन विंडो के दौरान छात्र कभी भी परीक्षा दे सकते हैं। सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए ऑफ़लाइन परीक्षा का आयोजन 06 दिसंबर, 2020 को दो पालियों में– यानी कि सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक (प्रातः कालीन), तथा शाम 04:00 बजे से 05:00 बजे तक (सायं कालीन) किया जाएगा।
ANTHE दरअसल अखिल भारतीय स्तर पर निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक है, जो योग्य छात्रों को 100% तक छात्रवृत्ति प्राप्त करने का अवसर प्रदान करता है तथा डॉक्टर और आईआईटीयन बनने की दिशा में पहला कदम उठाने में उनकी सहायता करता है। केवल वर्ष 2019 में, परीक्षा में बैठने वाले छात्रों की संख्या 3.4 लाख से अधिक थी। ANTHE-2020 के लिए नामांकन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि ऑनलाइन परीक्षा की तारीख से 3 दिन पहले, और ऑफ़लाइन परीक्षा की तारीख से 7 दिन पहले है। इस परीक्षा का शुल्क मात्र 200/- रुपये है, जिसका भुगतान नेट बैंकिंग चैनलों के अलावा, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या सीधे आकाश इंस्टीट्यूट की शाखा / केंद्र के माध्यम से किया जा सकता है।
ANTHE में नामांकन कराने वाले छात्रों को अतिरिक्त लाभ देने के उद्देश्य से, उन्हें मेरिटेशन स्कूल बूस्टर कोर्स भी निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। गौरतलब है कि, मेरिटेशन AESL की सहायक कंपनी है।
परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी
ANTHE परीक्षा कुल 90 अंकों की होगी तथा इसमें MCQ प्रकार के 35 प्रश्न होंगे, जिसके माध्यम से कक्षा VII से कक्षा XII तक के छात्रों के ज्ञान का परीक्षण किया जाएगा।कक्षा VII से कक्षा IX के छात्रों के ज्ञान का परीक्षण भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित और मानसिक योग्यता जैसे विषयों के आधार पर किया जाएगा।
कक्षा X में पढ़ने वाले मेडिकल उम्मीदवारों के लिए, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और मानसिक योग्यता परीक्षा के मुख्य विषय होंगे।कक्षा X में पढ़ने वाले इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए, भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और मानसिक योग्यता परीक्षा के मुख्य विषय होंगे।
कक्षा XI-XII में पढ़ने वाले मेडिकल उम्मीदवारों के लिए, भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति-विज्ञान (बॉटनी) और प्राणी-विज्ञान (जूलॉजी) परीक्षा के मुख्य विषय होंगे।कक्षा XI-XII में पढ़ने वाले इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए, भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित परीक्षा के मुख्य विषय होंगे।सभी श्रेणी के छात्रों के लिए परीक्षा की अवधि 1 घंटे की होगी।इस परीक्षा में गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंक नहीं दिए जाते हैं।
दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों के लिए परीक्षा के परिणाम 15 दिसंबर, 2020 को घोषित होंगे, जबकि सातवीं, आठवीं और नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों के लिए परीक्षा के परिणाम 17 दिसंबर, 2020 को घोषित होंगे।
कक्षा VII से कक्षा XII तक के 2000 से अधिक छात्रों को ट्यूशन शुल्क पर 100% की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, साथ ही 700 छात्रों को पुरस्कार दिया जाएगा।
सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों के अलावा, अन्य छात्रों को भी ANTHE परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ट्यूशन शुल्क पर आकर्षक छात्रवृत्ति दी जाएगी।
प्रतिभाशाली छात्रों की तलाश के लिए अखिल भारतीय स्तर पर असम, आंध्र प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश , उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। AESL की ओर से यह भी घोषणा की गई है कि छात्रों, अभिभावकों या स्कूल प्राधिकारियों के अनुरोध पर किसी भी शहर में ANTHE केंद्र खोले जा सकते हैं, जो आवश्यक शर्तों एवं परिस्थितियों के अधीन है।
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) के निदेशक एवं सीईओ, श्री आकाश चौधरी ने ANTHE-2020 के लॉन्च के अवसर पर कहा, “पिछले एक दशक में ANTHE को शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है, जिससे हम बेहद उत्साहित महसूस कर रहे हैं। आज, यह मेडिकल या IIT के अपने सपनों को पूरा करने की इच्छा रखने वाले स्कूली छात्रों के लिए देश के सबसे बड़े प्रवेश द्वार के रूप में उभरकर सामने आया है। छात्रों की ज्यादा–से–ज्यादा भागीदारी को प्रोत्साहन देने के लिए, हमने सातवीं से बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। हमें पूरा यकीन है कि विगत वर्षों की तरह, इस साल भी लाखों की संख्या में छात्र इस प्रतिष्ठित टैलेंट हंट परीक्षा के लिए आवेदन करेंगे और अपने करियर के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए इस शानदार अवसर का भरपूर लाभ उठाएंगे।”


