- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंवेस्को म्यूचुअल फंड ने इंवेस्को इंडिया फोकस्ड 20 इक्विटी फंड का अनावरण किया
एनएफओ 9 सितंबर 2020 को खुलेगा और 23 सितंबर 2020 को बंद होगा
मुंबई. इंवेस्को म्यूचुअल फंड ने अपने नए फंड इंवेस्को इंडिया फोकस्ड 20 इक्विटी फंड के लॉन्च की घोषणा की, (बाजार पूंजीकरण (यानी मल्टीकैप) में अधिकतम 20 शेयरों में निवेश करने वाली एक ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम)।
इंवेस्को इंडिया फोकस्ड 20 इक्विटी फंड बाजार पूंजीकरण रेंज में स्थानांतरित करने के लिए लचीलेपन के साथ 20 शेयरों तक में निवेश करके पूंजी का अधिमुल्यन उत्पन्न करना चाहता है। फंड प्रत्येक स्टॉक आईडिया के लिए सार्थक आवंटन के साथ निवेश करने के लिए उच्च दृढ़ विश्वास का दृष्टिकोण अपनाएगा, जो विश्वास और विविधीकरण के बीच संतुलन बनाए रखेगा।
वर्तमान में, पोर्टफोलियो के एक बड़े हिस्से को लार्ज-कैप स्टॉक (लगभग 50 प्रतिशत से 70 प्रतिशत के बीच) में निवेश किया जाएगा, मिडकैप स्टॉक्स पर एक्सपोजर 30 प्रतिशत से 50 प्रतिशत के दायरे में होगा, जबकि स्मॉल-कैप स्टॉक्स के लिए एक्सपोजर पोर्टफोलियो के 0 से 20 प्रतिशत (वर्तमान दृष्टिकोण के आधार पर और समय-समय पर बदल सकता है) में होगा।
इसके अलावा, पोर्टफोलियो में वृद्धि और मूल्य स्टॉक दोनों शामिल होंगे। फंड एसएंडपी बीएसई 500 टीआरआई पर बेंचमार्क किया जाएगा। फंड का प्रबंधन श्री ताहिर बादशाह द्वारा किया जाएगा, जिनके पास भारतीय इक्विटी बाजारों में काम करने का 26 वर्षों से अधिक का अनुभव है।
लॉन्च के दौरान श्री सौरभ नानावटी, सीईओ, इंवेस्को म्यूचुअल फंड ने कहा, “यदि आप डेटा का विश्लेषण करते हैं तो आपको कुछ मुट्ठी भर स्टॉक मिलेंगे जिन्होंने समय पर विभिन्न बिंदुओं पर अधिकांश रिटर्न में योगदान दिया है। इसके अलावा, सेक्टरों के पार और भीतर रिटर्न में भी भारी गिरावट है, जो सही स्टॉक चयन पर जोर देता है। हमारी निवेश विशेषज्ञता और अनुसंधान हमें धन पैदा करने और निवेशकों को उनके वित्तीय उद्देश्यों के करीब लाने में मदद करने के साथ सही निवेश आईडिया की पहचान करने में सक्षम बनाता है।‘‘
“पिछले 12 वर्षों में, हमारे गहन शोध, जोखिम प्रबंधन प्रक्रियाओं और भारतीय इक्विटी के व्यापक इन-हाउस कवरेज ने हमारी इक्विटी स्ट्रेटजी को मजबूत और लगातार रिटर्न देने में सक्षम बनाया है। हमें यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि हमसे 10 लाख से अधिक निवेशक जुड़े हैं- जो भारतीय बाजार के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और खुदरा निवेशकों (रिटेल इन्वेस्टर्स) द्वारा हमारे इक्विटी फंडों पर जताए गए विश्वास का एक ठोस प्रमाण है।”
एनएफओ के तहत न्यूनतम 1000 रुपए से निवेश शुरू किया जा सकता है और आगे एक रुपए के गुणकों में निवेश को बढ़ाया जा सकता है। इसी प्रकार मात्र 500 रुपए से एसआईपी में निवेश की शुरुआत की जा सकती है और एक रुपए के गुणकों में इसे बढ़ाया जा सकता है।
यदि 10 प्रतिशत तक की यूनिट्स को आवंटन की तारीख से 1 वर्ष के भीतर रिडीम/स्विच किया जाता है तो किसी भी तरह का एग्जिट लोड चार्ज नहीं लिया जाएगा। यदि आवंटन की तारीख से 1 वर्ष के भीतर 10 प्रतिशत से अधिक यूनिट्स को रिडीम /स्विच किया जाता है, तो 1 प्रतिशत का एग्जिट लोड वसूला जाएगा। आवंटन की तारीख से 1 वर्ष के बाद रिडीम/स्विच की गई यूनिट्स के लिए कोई एग्जिट लोड नहीं लिया जाएगा।
न्यू फंड ऑफर (एनएफओ) 09 सितंबर 2020 से सदस्यता के लिए खुला रहेगा और 23 सितंबर 2020 को बंद हो जाएगा।


