- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
प्रधानमंत्री से चर्चा कर अभिभूत हुये सांवेर निवासी छगनलाल वर्मा
इंदौर. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने झाडू निर्माता सांवेर निवासी श्री छगनलाल वर्मा से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के संबंध में चर्चा की।
झाडू निर्माता सांवेर निवासी श्री छगनलाल वर्मा ने कहा कि वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से चर्चा कर मैं अभिभूत हूँ। मुझे यकीन नहीं हो रहा है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना गरीबों के लिये बैसाखी का सहारा साबित हो रही है। इस योजना से गरीबों को बड़ा सहारा मिला है। लॉकडाउन के दौरान छोटे व्यवसायियों की अर्थ व्यवस्था चौपट हो गई थी। इस योजना के लागू करने से और 10 हजार रूपये नगद राशि मिलने से गरीब व्यपारियों को नया जीवन मिला है।
प्रधानमंत्री ने चर्चा के दौरान अनेक व्यवहारिक सुझाव दिये। प्रधानमंत्री ने सुझाव दिये कि झाडू में लगने वाले प्लास्टिक के पाइप झाडू इस्तेमाल होने के बाद सस्ती दर पर वापस खरीद सकते है, जिससे प्लास्टिक से होने वाला प्रदूषण कम होगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे। उक्त हितग्राही से प्रधानमंत्री जी की बातचीत की वीडियों कांफ्रेसिंग की व्यवस्था राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र एनआईसी द्वारा सूचना अधिकारी सुश्री सुनीता के मार्गदर्शन में की गई।
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना और मुख्यमंत्री पथ विक्रेता योजना केन्द्र और राज्य शासन का क्रांतिकारी कदम है। इससे प्रदेश के एक लाख से अधिक हितग्राहियों को लाभ मिला है। फुटपाथ पर व्यवसाय करने वालों, सब्जी बेचने वालों, फल बेचने वालों, अन्य छोटी-मोटी चीज बेचने वालों को डूबते को तिनके का सहारा साबित हुई है।
इस अवसर पर चर्चा के दौरान कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में मध्यप्रदेश अव्वल रहा है। हम प्रधानमंत्री जी के सपने को साकार कर रहे हैं। इस योजना के तहत इंदौर जिले में लगभग 40 हजार प्रकरण स्वीकृत किये जा चुके है और 10 हजार प्रकरणों में हितग्राहियों को 10-10 हजार रूपये की राशि उनके खाते में जमा किये जा चुके हैं।
एक साल में बिना ब्याज के इस राशि को बैंक को वापस कर देने पर हितग्राही को पुन: ऋण मिल सकता है। सांवेर तहसील क्षेत्र में इस योजना के तहत एक हजार से अधिक आवेदन आये है, जिनका परीक्षण किया जा रहा है। परीक्षण उपरांत बैंकों द्वारा आज 394 हितग्राहियों को इस योजना का लाभ दिया गया। इस अवसर पर मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने हितग्राहियों को इस योजना के चेक वितरित किये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री पवन जैन सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधिगण भी मौजूद थे।


