- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
इंदौर में कोरोना विस्फोट, रिकॉर्ड 312 मरीज मिले, 6 मौत
इंदौर. शहर में एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ. इस बार रिकॉर्ड 312 नए मरीज पॉजीटिव मरीज मिले. इसके साथ मरीजों का आंकड़ा 15764 हो गया. 6 मौत के साथ मरने वालों की संख्या 438 हो गई.
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 3245 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 2888 निगेटिव और 312 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 44 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए और एक खारिज किया गया. इसके साथ पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 15764 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 242065 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 15764 पॉजीटिव निकले. इनमें से 438 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 230 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 10949 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 4377 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 4 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 6262 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


