- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
अक्षय कुमार और विद्या बालन की फिल्म ‘मिशन मंगल’ अब हाॅटस्टार वीआईपी पर
हाॅटस्टार वीआईपी ने अपनी मुवी लाइब्रेरी में एक और ब्लाॅकबस्टर-मिश्न मंगल को शामिल कर लिया है। बाॅक्स आॅफिस पर 200 करोड़ से अधिक कमाई के बाद देशभक्ति पर आधारित यह फिल्म, अपने टीवी प्रीमियर से पहले, 10 अक्टूबर 2019 से हाॅटस्टार वीआईपी पर डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है।
बाॅलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं-अक्षयकुमार, विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा और तापसी पन्नू ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है, फिल्म भारत के उत्कृष्ट वैज्ञानिकों की सच्ची कहानी पर आधारित है, जो सभी बाधाओं और मुश्किलों के दायरे को पार कर मंगल तक पहुंचने के लिए प्रयासरत हैं और भारत को मंगल तक पहुंचने वाले पहले देश का गौरव प्रदान करना चाहते हैं।
अक्षय कुमार ने कहा, ‘‘मिशन मंगल हमारे देश के उन वैज्ञानिकों के लिए सच्ची श्रृद्धांजली है जो इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। वे हमारे लिए और हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हाॅटस्टार वीआईपी पर डिजिटल प्रीमियर के साथ इस फिल्म की कहानी लाखों लोगों तक पहुंचेगी।’’
विद्या बालन ने कहा, ‘‘मिशन मंगल एक खास फिल्म है, जिसमें महिलाओं के समूह पर रोशनी डाली गई है। ऐसी फिल्में न केवल इस तरह के मिशन के बारे में जागरुकता फैलाती हैं, बल्कि इस तथ्य को भी उजागर करती हैं कि महिलाएं अपने आप में ताकत और प्रेरणा का स्रोत हैं। हमें खुशी है कि हाॅटस्टार वीआईपी के साथ यह फिल्म देश भर के दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी।’’
सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, ‘‘मिशन मंगल ने हमें इस मिशन की वास्तविकता को समझने में मदद की, किसी भी मिशन को कामयाब बनाने के लिए इससे जुड़े सभी लोगों का योगदान मायने रखता है। हाॅटस्टार वीआईपी पर फिल्म के डिजिटल प्रीमियर के साथ यह फिल्म अब बड़ी संख्या में दर्शकों तक पहुंच सकेगी।’’
फिल्म की सफलता पर बात करते हुए तापसी पन्नू ने कहा, ‘‘मिशन मंगल की रीलीज़ के बाद हमें दर्शकों से, खासतौर पर बच्चों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली, जिन्होंने वैज्ञानिक बनने की इच्छा ज़ाहिर की। इस तरह के उदाहरण फिल्म की सफलता की पुष्टि करते हैं। मुझे विश्वास है कि अब हाॅटस्टार वीआईपी के साथ अब बड़ी संख्या में दर्शक इस फिल्म को देख सकेंगे।’’
मिशन मंगल राकेश धवन (अक्ष्य कुमार) और तारा शिंदे (विद्या बालन) की कहानी है, जो प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों- एकता गांधी (सोनाक्षी सिन्हा), कृतिका अग्रवाल (तापसी पन्नी) आदि की टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।
एक साथ मिलकर वे अपनी व्यक्तिगत चुनौतियों और नाकामियों पर जीत हासिल करते हैं और इतिहास का सबसे बड़े मिश्न को अंजाम देते हैं। फिल्म साधारण लोगों की कहानी है जो अपने असाधारण कार्यों के साथ असंभव को संभव कर दिखाते हैं और अपनी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते हैं। मिशन मंगल अब हाॅटस्टार वीआईपी पर प्रसारित की जाएगी।


