- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
सान्या मल्होत्रा को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों के साथ बातचीत करने के लिए किया गया आमंत्रित!
फ़िल्म दंगल के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली सान्या मल्होत्रा ने अपने अभिनय के साथ सभी के दिलों में खास जगह बना ली है। जिसके बाद फ़िल्म बधाई हो और फोटोग्राफ में भी अभिनेत्री की परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया था।
और अब हाल ही में अभिनेत्री को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा खास आमंत्रित किया गया था जहाँ सान्या को छात्रों के साथ बातचीत करने का मौका मिला। इस अवसर पर सान्या छात्रों के साथ अपने बॉलीवुड सफ़र, फिल्म विकल्प और अपनी आगामी फिल्म शकुंतला देवी के बारे में बात करते हुए नज़र आईं।
अपने इस अनुभव को साझा करते हुए अभिनेत्री कहती है,”मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूँ कि मुझे ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जाने का अवसर मिला। यह मेरे करियर और मेरे सफ़र से व्यक्तिगत उपाख्यानों को साझा करने और वहां के छात्रों के साथ एक मजेदार इंटरैक्टिव सेशन का हिस्सा बनने का एक शानदार अनुभव था।
इसके अलावा, सिनेमा और फिल्मों की कला पर चर्चा करते हुए सांस्कृतिक अंतर और बाधाओं को दूर करना बेहद अच्छा लगता है। यह एक रोमांचकारी अनुभव था और मैं छात्रों के साथ खूबसूरत कन्वर्सेशन और विचारों का आदान-प्रदान करते हुए बेहद उत्तेजित महसूस कर रही हूँ ”
आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो, सान्या मल्होत्रा जल्द फ़िल्म शकुंतला देवी में नज़र आएंगी।


