- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
“जब मैंने ‘कट’ चिल्लाया तो रणवीर अपने आँसू रोक नहीं पाए”, निर्देशक कबीर खान।
हाल ही में, फ़िल्म ’83 की शूटिंग पूरी करने के बाद सभी कलाकार भारत वापस लौट आये है और कलाकारों ने फ़िल्म की रैप-अप पार्टी का भी आनंद लिया जिसकी मेजबानी दीपिका पादुकोण ने की थी।
लॉर्ड्स स्टेडियम जैसे वास्तविक स्थानों पर शूटिंग करने के अनुभव के बारे में बात करते हुए, निर्देशक कबीर खान ने साझा किया,”हमने लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में पाँच दिनों तक शूटिंग की, केवल मेंबर्स के लिए उपलब्ध लॉन्ग रूम में प्रवेश किया जहाँ इससे पहले कोई भी कैमरा अंदर नहीं गया था, ड्रेसिंग रूम से ले कर लॉकर रूम और फिर उस बालकनी में कदम रखा जहाँ कपिल सर को विश्व कप प्रस्तुत किया गया था। और अंदाज़ा लगाइये क्या हुआ? उन्होंने रणवीर के लिए असली विश्व कप भी निकाला। रणवीर बेहद अभिभूत महसूस कर रहे थे और जैसे ही मैंने “कट” चिल्लाया, वे अपने आँसू नहीं रोक पाए।”
फ़िल्म ’83 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 1983 के विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम की प्रतिष्ठित जीत को फिर से जीवित किया जाएगा क्योंकि इस जीत के साथ भारत ने इतिहास बनाया था और पहली बार विश्व कप जीत कर भारत का सर गर्व से ऊपर कर दिया था।
रणवीर सिंह फ़िल्म में प्रतिष्ठित कपिल देव की भूमिका में, सुनील गावस्कर के रूप में ताहिर राज भसीन, मोहिंदर अमरनाथ के रूप में साकिब सलीम, संदीप पाटिल के रूप में चिराग पाटिल, जबकि दीपिका पादुकोण फ़िल्म में रोमी यानी कपिल देव की पत्नी की भूमिका में एक कैमियो अवतार में नज़र आएंगी।
देश की “सबसे बड़ी स्पोर्ट्स फिल्म” के रूप में चिन्हित फ़िल्म ’83 को 10 अप्रैल 2020 में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ किया जाएगा। यह रणवीर सिंह और निर्देशक कबीर खान दोनों की पहली त्रिभाषी रिलीज़ है।


