- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
दीपिका पादुकोण की क्लोसेट महज दो घंटे में बिकी
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर बॉलीवुड की लीडिंग अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपना क्लोसेट लॉन्च किया था जिसे हर कोई खरीद सके। यह निश्चित रूप से अभिनेत्री के प्रशंसकों का प्यार ही है जो क्लोसेट की नीलामी शुरू होने के महज 2 घंटों के भीतर सभी कपड़े और एक्सेसरीज़ बिक गए।
अपने क्लोसेट पहल को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया से अभिनेत्री बेहद खुशी और अभिभूत महसूस कर रही है और इसीलिए दीपिका ने अपने सोशल मीडिया पर दुनियाभर में मौजूद अपने तमाम प्रशंसकों के लिए एक वीडियो के जरिये शुक्रिया कहा.
क्लोसेट से हुए कलेक्शन को ‘द लिव लव लाफ फाउंडेशन’ के समर्थन के लिए उपयोग किया जाएगा, जिसका उद्देश्य तनाव, चिंता और डिप्रेशन का अनुभव करने वालों को आशा प्रदान करना है।
दिलचस्प बात यह है कि, हर महीने अभिनेत्री अपनी वेबसाइट पर अपने क्लोसेट से अपने पसंदीदा कपड़ों को साझा करेंगी। उनके क्लोसेट में दीपिका के वर्सटाइल और स्टाइलिश कपड़े और स्वयं दीपिका द्वारा चुनी गई एक्सेसरीज़ दुनिया की तमाम जनता के लिए खरीदारी के लिए उपलब्ध होगी और इससे एकत्र की गई आय, नेक काम के लिए उपयोग की जाएगी।
फिल्मों की बात करें तो, दीपिका जल्द मेघना गुलज़ार की ‘छपाक’ में नज़र आएंगी, जो एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है। इसके अलावा, वह कबीर खान की ’83’ में भी दिखाई देंगी। दीपिका इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी देव की भूमिका निभा रही है। दीपिका अपने दोनों आगामी प्रोजेक्ट ‘छपाक’ और ’83 में बतौर निर्माता भी भागदौड़ संभाल रही है।
खरीदारी के लिए DeepikaPadukone.com/closet पर जाएँ और इस नेक काम का समर्थन करें।


