- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
स्वतंत्र मेडिक्लेम के साथ मात्र रु 80 में पाए स्वास्थ्य सुविधाएं
स्वतंत्र का अनूठा मेडिक्लेम उत्पाद ग्रामीण भारत की चिकित्सा संबंधी ज़रूरतों को पूरा करता है
मुंबई. स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड ने ग्रामीण भारत में 13 राज्यों के 25 ज़िलों में 10 लाख से अधिक ग्रामीण लाभार्थियों को किफ़ायती कैशलैस मेडिक्लेम उत्पाद स्वतंत्र ग्रामीण केयर उपलब्ध कराया है। 1200 अस्पतालों में 9.5 करोड़ के 6000 से अधिक दावों के निपटारे के साथ यह ग्रामीण भारत में अपनी तरह की पहली उत्पाद श्रेणी है। स्वतंत्र माइक्रोफिन ग्रामीण महिलाओं को सूक्ष्म ऋण भी उपलब्ध कराता है।
स्वतंत्र ग्रामीण केयर मेडिक्लेम की शुरूआत 2016 में हुई और इसे सूक्ष्म ऋण के टॉप-अप के रूप में उपलब्ध कराया जाता है। इसे खासतौर पर स्वतंत्र के उपभोक्ताओं को उचित दरों पर स्वास्थ्य सुविधाएं का कवरेज मुहैया कराने के लिए पेश किया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च, स्वतंत्र के उपभोक्ताओं के मासिक व्यय का बड़ा हिस्सा बनाता है। स्वास्थ्य पर होने वाले खर्च अक्सर अचानक आते हैं और पहले से नियोजित नहीं होते।
उदाहरण के लिए मध्य प्रदेश के एक गांव में एक व्यक्ति को दिल का दौरा पड़ने पर अस्पताल में भर्ती किया गया, जिसके लिए उनकी पत्नी को रु 40000 की राशि अस्पताल में जमा करनी थी। इस तरह की स्थिति किसी भी व्यक्ति के लिए तनाव का कारण बन सकती है। आंकड़ों पर ध्यान दें तो भारत में स्वास्थ्य सेवाओं पर होने वाला 62 फीसदी व्यय, लोगों की सामथ्र्य के बाहर होता है। स्वतंत्र ग्रामीण केयर उत्पाद ग्रामीण उपभोक्ताओं की इन्ही समस्याओं को हल करता है और उन्हें अचानक बीमारी के मामले में चिकित्सा सेवाओं के खर्च के लिए पैसे देता है।
इसी तरह की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए स्वतंत्र ग्रामीण केयर को तैयार किया गया है। मेडिक्लेम की सफलता को सुनिश्चित करने के लिए स्वतंत्र माइक्रोफिन की टीम सुनिश्चित करती है कि उपभोक्ता को उत्पाद के बारे में पूरी जानकारी दी जाए। कंपनी की मेडिकल टीम 24/7 उपभोक्ताओं की मदद के लिए उपलब्ध रहती है।
यह परिवार के 5 सदस्यों के लिए कैशलैस मेडिक्लेम है (ससुराल पक्ष सहित), जिसमें 80 वर्ष की उम्र तक के आश्रितों को कवर किया जाता है। मात्र 80 रु प्रति माह के प्रीमियम पर महिला अपने पूरे परिवार के लिए स्वास्थ्य बीमा पा सकती है और रु 50000 तक के इलाज केे लिए कवरेज पा सकती है।


